फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   girl sent messages on Facebook begging for help as she was raped

रेप होता रहा और वो करती रही 'फेसबुक पर मैसेज'

Fri, 15 Feb 2013 09:16 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 15 Feb 2013 09:16 AM IST
विज्ञापन
girl sent messages on Facebook begging for help as she was raped

कल्पना कीजिए कि आपकी फेसबुक वॉल पर एक मैसेज आए जिसमें कोई लड़की रेप से बचने के लिए मदद मांग रही हो। ऐसे में आप क्या करेंगे। दरअसल ये कल्पना नहीं है, वास्तव में ऐसा उस वक्त हुआ जब 14 साल की एक स्कूली छात्रा के साथ एक युवक ने जंगल में रेप किया। छात्रा ने रेप के दौरान ही मोबाइल से फेसबुक पर मदद की गुहार लगाई। हालांकि ये मैसेज उसका रेप रोक नहीं सके लेकिन इन्हीं मैसेज की बदौलत आज दोषी जेल में है।

विज्ञापन


मामला अमेरिका के नार्थ वेल्स इलाके का है। यहां एक ड्रग एडिक्ट युवक ने घर जा रही एक स्कूली छात्रा को घर के नजदीक ही अगवा कर लिया। युवक ने लड़की को घर के नजदीक ही जंगल में अगवा कर उसका रेप किया। खास बात ये रही कि रेप के दौरान ही लड़की मोबाइल से अपनी बहन की फेसबुक वॉल पर मैसेज करने में कामयाब हो गई। इस दौरान पीड़ित लड़की ने बहन की वॉल पर मैसेज किया - help...raping me...। इस दौरान लड़की ने ये भी मैसेज किया कि वो कहां पर है।
विज्ञापन


डेलीमेल के अनुसार पाड़िता के ये मैसेज उसकी बहन को मिले लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसके घर लौटने का इंतजार कर रही उसकी मां और बहन उसे खोजने के लिए जंगल तक पहुंची तब तक पीड़िता का रेप हो चुका था और बेहद बुरी हालत में बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे पार्क में मिला था और पब का रास्ता पूछ रहा था। तब पीड़िता का मित्र आ गया और वो उसे रास्ता नहीं बता पाई। कुछ ही देर बाद जब वो दुकान से चिप्स खरीद रही थी तो आरोपी फिर आया और पब का रास्ता बताने के लिए वहां तक चलने को कहने लगा। पीड़िता मदद के वास्ते उसके साथ चल दी। इस दौरान घर के करीब की एक गांव के पास जाकर आरोपी ने उसके बाल पकड़ लिए और धमका कर जंगल की तरफ ले गया। यहां से पीड़िता का घर भी काफी नजदीक था। यहां आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया। लेकिन इस दौरान पीड़िता के हाथ मोबाइल लग गया जिससे उसने फेसबुक पर बहन से मदद की गुहार की।


पुलिस ने पीड़िता और उसकी बहन की शिनाख्त पर आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने कहा है कि हैरोइन का लती ये आरोपी इससे पहले भी दस साल की लड़की का रेप कर चुका है और अन्य कई अपराधों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed