{"_id":"816826aa-7ca8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"girl-reject-marriage-and-man-pour-acid-on-her-face-and-consume-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, एक ने शादी तोड़ दी और दूसरे ने तोड़ी मयार्दाएं","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, एक ने शादी तोड़ दी और दूसरे ने तोड़ी मयार्दाएं
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
Updated Fri, 22 Feb 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
कहते हैं कि शादी हर व्यक्ति का सपना होता है। ऐसे में जब ये सपना पूरा होने से पहले ही टूटने लगे तो बंदे पर क्या बीतेगी। शादी टूटने से सकते में आए ऐसे ही एक दिलजले युवक ने मंगेतर और अपनी जान लेने की भयानक कोशिश कर डाली। मंगेतर तो बच गई लेकिन युवक की जिंदगी खत्म हो गई।
विज्ञापन
26 जनवरी को होने वाली थी शादी
अमरोह में मंडी धनौरा नगर के मुहल्ला अट्टा निवासी स्व. ओमप्रकाश के पुत्र नवीन की शादी बिजनौर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। युवती बिजनौर के किसी काल सेंटर में कार्य करती है। पिछले साल 20 मई को रिश्ते की रस्म निभाई जा चुकी थीं तथा बीती 26 जनवरी को शादी होनी थी। दोनों परिवारों के बीच विवाह से पूर्व होने वाली तमाम रस्में हो रहीं थीं। हंसी खुशी का माहौल था। इसी बीच दिसंबर माह में युवती ने शादी से इंकार कर दिया। युवती के शादी से इंकार करने पर युवक सकते में आ गया।
विज्ञापन
गांव में नहीं करूंगी शादी
बताया जाता है कि युवती ने गांव में शादी नहीं करने की बात कहकर रिश्ते से इंकार कर दिया था। युवती के शादी से इंकार करने पर युवक ने उसके परिजनों से शादी का अनुरोध किया था परंतु युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। गुरुवार की दुपहर नवीन घर से गया था। उसने बिजनौर पहुंच कर युवती के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया तथा खुद जहर खा लिया। तेजाब फेंकने से वहां भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद दोनों को सरकारी अस्पताल ले गए। नवीन की हालत गंभीर देखकर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई जबकि युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
नवीन की मौत की सूचना बिजनौर पुलिस द्वारा थाना धनौरा पुलिस को दी गई। घर पर मौजूद नवीन की माता को उसकी मौत की सूचना नहीं दी गई थी। नवीन द्वारा मंगेतर पर तेजाब फेंकने तथा उसकी मौत की सूचना पर उसके घर पर रात को लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।