फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Girl jumps out of autorickshaw to escape eve teasing

दामिनी का ध्यान आते ही चलते ऑटो से कूद पड़ी वो

Thu, 21 Feb 2013 09:56 AM IST
हैदराबाद।
हैदराबाद। Updated Thu, 21 Feb 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
Girl jumps out of autorickshaw to escape eve teasing
दिल्ली के दामिनी गैंग रेप केस ने देश की लड़कियों की छठी इंद्री को मजबूत कर दिया है। इस गैंग रेप के मामले में भले ही आरोपियों को अभी तक सजा न मिली हो लेकिन राह चलती युवतियां इस केस से सबक लेकर अपनी इज्जत की रक्षा खुद करने लगी हैं। हालात ये हो गए हैं कि इज्जत पर आंख उठने से पहले ही लड़की बचाव के रास्ते खोजने लगती हैं। कुछ ऐसा ही हैदराबाद की एक युवती के साथ हुआ जो अपनी इज्जत पर खतरा मंडराते देख चलते ऑटों से कूद पड़ी।
विज्ञापन


हैदराबाद में 22 साल की एक युवती उस समय घायल हो गई जब वह छेड़खानी से बचने के लिए चलते हुए आटोरिक्शा से कूद पड़ी। युवती को जैसे ही इस बात का अंदेशा हुआ कि उसके साथ कुछ गलत होने वाला है, वो बिना जान की परवाह किए ऑटो से कूद गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत एक युवती मंगलवार रात 7.45 बजे माधापुर हाईटेक सिटी से अमीरपेट के लिए एक आटोरिक्शा पर बैठी। जिस समय युवती ऑटो में बैठी पहले से ही कई कई और सवारियां बैठी थीं। कुछ दूर जाने पर अधिकतर सवारियां उतर गई और ऑटो में युवती के अलावा एक व्यक्ति बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक गाचीबावली के निकट पहुंचने पर साथ बैठे व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। तभी चालक ने भी आटोरिक्शा अमीरपेट के बजाय दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया। कुछ गड़बड़ की आशंका होने पर वह आटोरिक्शा से कूद पड़ी। हालांकि सड़क पर गिरने से वो घायल हो गई लेकिन फिर भी उसने अपने मित्र को मैसेज कर दिया। मित्र ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस लड़की को सड़क पर पड़े देखा तो पास के अस्पताल ले गया और उसने भी पुलिस को बताया। लड़की को सिर में चोटें आई हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर आने के बाद उसे एक कारपोरेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

युवती के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ऑटो चालक की खोज में लगी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed