{"_id":"210f904a-eba7-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"girl-gives-out-cakes-she-baked-using-her-urine","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों ने अपने पेशाब से ही बना डाला केक ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
लड़कियों ने अपने पेशाब से ही बना डाला केक
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आप जब भी केक खाएं, एक बार सोचें जरूर कि इसे बनाने में भी कहीं पेशाब का इस्तेमाल तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन
चौंकिए मत, ये तो हम सभी जानते हैं कि बाहर मिलने वाली कोई चीज शुद्घ नहीं होती लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी ने केक बनाने में पेशाब का इस्तेमाल किया हो।
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, अमेरिका के कनेक्टीकट में दो लड़कियों के ऊपर केक बनाने में पेशाब का इस्तेमाल करने का आरोप है। पहले तो इन दोनों लड़कियों ने एक बर्तन में पेशाब किया और उसके बाद उसी से केक बना दिया।
विज्ञापन
एनरिको फर्मी हाईस्कूल की इन दो छात्राओं पर गंभीर इल्जाम हैं। इन दोनों छात्राओं ने पेशाब डालकर कप केक बनाए और उसे बाकी स्टूडेंट में बांट दिया। हालांकि, केक खाने से कोई गंभीर रूप से बीमार तो नहीं पड़ा, लेकिन केक कैसे बना है, ये सुनकर जरूर कुछ बच्चे बीमार पड़ गए।
विज्ञापन
पेशाब से बनाई बिजली
दरअसल हुआ कुछ यूं कि उन्हीं में से एक लड़की ने इन छात्राओं से पूछा कि उन्होंने केक कैसे बनाया तो एक छात्रा ने उसे सब कुछ बता दिया लेकिन शर्त रखी कि वो किसी से कुछ नहीं कहेगी।
इस वाकये से कई अभिभावक बेहद भड़के हुए हैं और उन्होंने छात्राओं को स्कूल से निकालने की मांग की है।