{"_id":"19bc298e49002e24139c67272b5955b5","slug":"girl-gives-birth-to-triplets","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल की उम्र में ही वो बन गई तीन बच्चों की मां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
14 साल की उम्र में ही वो बन गई तीन बच्चों की मां
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस उम्र में बच्चों को अपने शरीर की भी सुध नहीं होती है ये बच्ची तीन-तीन बच्चों की मां है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, कीनिया में 14 साल की इस बच्ची ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। बुंगोमा जिला अस्पताल में लड़की ने तीन बच्चों को जन्म दिया।
अच्छी बात ये है कि मां और तीनों बच्चों की हालत स्थिर है। दो बच्चों का वजन जहां डेढ किलो है वहीं एक बच्चे का वजन थोड़ा कम है। हालांकि बच्चों के जन्म से ये मां ज्यादा खुश नहीं है।
विज्ञापन
मां की उम्र जहां केवल 14 साल है वहीं बाप भी कोई ज्यादा उम्रदराज है, वो भी सिर्फ 16 साल का ही है और वो इन बच्चों के पैदा होने से काफी दुखी है।
लड़की का कहना है कि वो इन बच्चों के पैदा होने से तनाव में है क्योंकि उसे इनके पालन-पोषण की चिंता है। साथ ही उसने सरकार को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए शुक्रिया कहा है क्योंकि उसे अपने पति पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
विज्ञापन