{"_id":"da97f9b0-ba26-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"girl-get-salary-for-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जमकर' सोती है और लेती है लाखों की सैलरी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'जमकर' सोती है और लेती है लाखों की सैलरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 11 May 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
सोचिए अगर आप ऑफिस में सोते हुए पकड़े जाए तो क्या होगा। लेकिन एक खुशनसीब लड़की ऐसी है जिसे नर्म मुलायम गद्दों पर सोने के लिए ही लाखों की सैलरी मिलती है।
विज्ञापन
बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा रोसिन मेडीगेन को 'लक्जरी बेड टेस्टर' के नाम से जॉब मिली है। इस नौकरी के तहत रोसिम को हर रात एक लक्जरी बेड पर सोना होता है और सुबह उठकर उस बेड की खासियत और कमजोरी का ब्योरा देना होता है।
विज्ञापन
डिजाइनर बेड निर्माण कंपनी सिमोन हॉर्न लिमिटेड ने रोसिन को ये नौकरी दी है और हर दिन रोसिम को एक डिजाइनर बेड पर सोने के लिए एक हजार डॉलर की सैलरी मिलती है।
विज्ञापन
नौकरी के मुताबिक रोसिम को एगबेट्सन स्थित कंपनी के शोरूम में डिजाइनर बेड पर रात दस बजे से सुबह छह बजे तक का समय गुजारना होता है।
कंपनी ने बताया कि दुनिया के लक्जरी होटलों को बेड सप्लाई किए जाते हैं और उससे पहले बेड का परीक्षण किया जाता है।
परीक्षण के तहत बेड की गुणवत्ता, डिजाइन और कंफर्टनेस को आंका जाता है। रोसिम रात को बेड पर सोकर बेड से जुड़े ये सभी परीक्षण करती है। इस परीक्षण के के दौरान रोसिम को कंपनी द्वारा कराए गए 'स्लीप सर्वे' की मदद मिलती है।