फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   girl cheated by lover. marry to other woman after live in relationship

दिल देकर कुछ इस तरह फंस गई एक ‘दिलवाली

Fri, 08 Feb 2013 11:46 PM IST
बुलंदशहर/अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर/अमर उजाला ब्यूरो। Updated Fri, 08 Feb 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
girl cheated by lover. marry to other woman after live in relationship
क्या कहेंगे जब वेलेंटाइन वीक के दौरान किसी का दिल टूट जाए। प्यार जताने और निभाने के इस मौसम में दिल्ली की एक दिलवाली को दिलजले ने ऐसा धोखा दिया कि बेचारी खून के आंसू रो रही है। दिलजला प्रेमी डेढ़ साल तक दिल्ली की युवती के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहा और लव मैरिज भी कर ली। लेकिन पिछले दिनों उसी प्रेमिका को धोखा देकर युवक ने चुपचाप दूसरा विवाह रचा लिया। प्रेमी के विवाह की खबर सुनकर युवती अपने माता-पिता के साथ शहर पहुंची और पुलिस को सूचना दी, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हताश होकर युवती परिजनों के साथ दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन


खबर है कि नगर निवासी एक युवक वर्ष 2007 में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। यहीं के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका पद पर कार्यरत दिल्ली कृष्णा नगर निवासी युवती से युवक की मुलाकात हुई। युवती और उसके परिजनों का कहना है कि तीन वर्ष के प्रेमप्रसंग के बाद दोनों ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहने लगे। डेढ़ वर्ष पहले युवक का बेंगलूर ट्रांसफर हो गया। युवक ने अपनी प्रेमिका से प्रेमविवाह किया और अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


दस दिन पहले युवक और युवती दोनों दिल्ली आ गए। यहां से एक सप्ताह पहले युवक यह कहकर बुलंदशहर आ गया कि वह सात फरवरी को पत्नी को लेने दिल्ली आ जाएगा। इसके बाद युवक ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसी बीच युवती को अपने प्रेमी के दूसरे विवाह करने की भनक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात युवती अपने माता-पिता को लेकर बुलंदशहर पहुंची। यहां उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। युवती और परिजन युवक के विवाह स्थल पर भी पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की के पास विवाह का कोई साक्ष्य नहीं था। युवती ने बताया कि दिल्ली से आने के दौरान आरोपी प्रेमविवाह के साक्ष्य चुरा लिए थे। इसके चलते पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और हताश परिजन दिल्ली लौट गए।


पुलिस ने की पड़ताल, कोतवाल को पता नहीं
कोतवाल केएन मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत थाने तक नहीं आई। इसलिए उनकी जानकारी में मामला नहीं है। जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके फोन करने पर पुलिस मैरिज होम तक आई थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक को उनके आने की भनक लग गई थी और उसने पुलिस से मिलीभगत कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed