फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   girl born with 'legs like a frog' is walk for first time

...और दौड़ने लगी 'मेंढक जैसी टांगों' वाली लड़की

Thu, 25 Apr 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 25 Apr 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
girl born with 'legs like a frog' is walk for first time

उसकी टांगें मेंढक जैसी थी। लेकिन आज वो मेंढक की तरह फुदकने की बजाय इंसानों की तरह चल रही है। जी हां चार साल की खुशकिस्मत बच्ची डॉक्टरों की मेहरबानी से दुसाध्य बीमारी पर काबू पाकर अपने पैरों पर चल रही है।

विज्ञापन


ये करिश्मा लंदन की चार साल की लिलिया रीडिंग के साथ हुआ है। लिलिया के पैर जन्म के समय से ही मेंढक की तरह मुड़े हुए थे। समय से एक महीना पहले पैदा हुई लिलिया जन्मजात शारीरिक बनावट की बीमारी मस्क्यूलर मायोपैथी (मस्क्यूलर डिस्ट्रफी का एक टर्म) का शिकार थी।
विज्ञापन


liliya

डॉक्टरों ने लिलिया के माता पिता को बताया था कि लिलिया के दोनों पैरों में 15 -15  की बजाय मात्र दो-दो मांसपेशियां हैं और शायद वो जिंदगी में कभी चल नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन्हीं डॉक्टरों की अथक मेहनत और 13 दुसाध्य आपरेशनो की बदौलत आज मेंढक जैसी टांगों वाली ये नन्ही लड़की अपने पैरों पर चल ही नहीं रही बल्कि खेल कूद भी रही है।

लिलिया का मां का कहना है कि ये करिश्मा सा लगता है जब वो अपनी बिटिया को अपने पैरों पर चलता हुए देखते हैं। जन्म के समय लिलिया के दोनों पैर घुटनों से जुड़े हुए थे और डॉक्टरोको डर था कि लिलिया दो मांसपेशियों की बदौलत कभी चल नहीं पाएगी।

लंदन के ग्रेट ऑरमांड स्ट्रीट हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने एक सर्जरी के जरिए लिलिया के घुटनों की मांसपेशियो को अलग किया। इसके बाद के ऑपरेशनों में लिलिया के पैरों में स्पिलिंट फिक्स किए गए जिससे लिलिया के पैरों को मजबूती मिल गई। स्पिलिंट दरअसल कृत्रिम ज्वाइंट होते हैं जिनसे शरीर के बेजान हिस्सों को ताकत मिलती है।

डॉक्टरों के मुताबिक लिलिया के कूल्हों से लेकर एड़ी तक स्पिलिंट फिट किए गए। इसके बाद शुरू हुई खड़ा होने और चलने की प्रेक्टिस। लिलिया ने अपनी मेहनत और दृढ़शक्ति की बदौलत कुछ ही हफ्तों में खड़ा होना सीख लिया।


क्या है मस्क्यूलर डिस्ट्रफी
मस्क्यूलर डिस्ट्रफी शारीरिक बनावट से जुड़ी जन्मजात और दुसाध्य बीमारी है। मस्क्युलर डिस्ट्रफी में मसल सेल्स और टिशू की डेथ के कारण मांसपेशियां खराब हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed