फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   girl auctions her virginity to pay for sick mother's medical bills

मां के इलाज को छात्रा बेच रही वर्जिनिटी

Fri, 04 Jan 2013 09:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 04 Jan 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
girl auctions her virginity to pay for sick mother's medical bills

हाई स्कूल की छात्रा रेबेका महज 18 साल की है और वो अपनी वर्जिनिटी यानी कौमार्य नीलाम कर रही है। ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के तहत रेबेका बरनार्डो के कौमार्य की बोली 35,000 डॉलर तक पहुंच चुकी है और रेबेका को उम्मीद है कि बोली और बढ़ेगी। विदेशों में कौमार्य की नीलामी का चलन चल पड़ा है। कोई अपने सपनों को पूरा करने के लिए तो कोई अपनी मजबूरी के तहत कौमार्य को बेच रहा है।

विज्ञापन


कौमार्य बेचने वाली ब्राजील के स्पेच्यू प्रांत की छात्रा रेबेका बरनार्डो का कहना है कि वो कौमार्य की नीलामी से मिले पैसों से अपनी मां का इलाज कराएगी। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार रेबेका ने बताया कि उसकी मां को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा है और वो इलाज के मेडिकल बिल चुकाना चाहती है। लेकिन उसके पास पैसे नहीं है और इसलिए उसने अपनी सबसे कीमती चीज बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन


तीन महीने पहले ही ब्राजील की ही 23 साल की युवती केटरीना मिग्लोरिनी ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए 7,80000 डॉलर में अपना कौमार्य नीलाम कर दिया था। फर्क सिर्फ इतना था कि कैटरीना उन पैसों से घर खरीदना चाहती थी और रेबेका अपनी मां का इलाज करवाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिग्लोरिनी से मिला आइडिया
रेबेका ने कहा कि उसे कौमार्य बेचने के आइडिया केटरीना मिग्लोरिनी से मिला। उसे लगा कि विकट स्थिति में आपका कौमार्य एक संपत्ति की तरह काम करता है। रेबेका के अनुसार ये उसकी अपनी संपत्ति है और इसका वो मनचाहा इस्तेमाल कर सकती है।


कौन करेगा मां की देखभाल
रेबेका का कहना है कि उसने मेडिकल बिल चुकाने के लिए कई तरह के काम किए। यहां तक कि वेटर की नौकरी भी की। लेकिन उसकी मां की देखभाल के लिए मिलने वाली आया की तन्ख्वाह रेबेका को मिलने वाले मेहनताने से ज्यादा थी। पड़ोसियों का भी कहना है कि रेबेका की मां बीमार है। उनकी बड़ी बेटी तीन साल पहले गुजर चुकी है और रेबेका नहीं जानती कि उसका पिता कौन है। पड़ोसी ने बताया कि जब कहीं से भी रेबेका को मदद नहीं मिली तो उसने इस रास्ते को अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed