फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   giant psy snowman goes gangnam style in china

जब बोल पड़ा स्नोमैन - गंगनम गंगनम

Fri, 28 Dec 2012 11:12 AM IST
बीजिंग।
बीजिंग। Updated Fri, 28 Dec 2012 11:12 AM IST
विज्ञापन
giant psy snowman goes gangnam style in china

साल के आखिरी दिन और सड़कों पर मस्ती का माहौल। ऐसे में गंगनम गंगनम न हो तो क्या मजा। चीन के हरबिन प्रांत की सड़कों पर उस समय हजूम लग गया जब 20 फीट का स्नोमैन रूपी गंगनम स्टैचू टहलने निकला। साल के अंतिम दौर में आयोजकों ने कोरिया के पॉप रैपर साइ को सलाम के तौर पर ये स्टैचू बनाया। इसके साथ ही बज रहा था गंगनम का धमाकेदार गाना।

विज्ञापन


मेट्रोडॉटयूकेडॉटको के अनुसार इस पुतले को देखने के लिए हजारों लोग सड़कों पर निकल आए। यूं तो चीन में गंगनम स्टाइल की धूम मची है। लेकिन उत्तर पूर्वी चीन के हरबिन प्रांत में इसकी लोकप्रियता चरम पर है। नए साल के आयोजन में लग एक संगठन ने इस बीच साइ को सम्मानित करने का अनोखा तरीका निकाला। आयोजको ने 20 फीट का साइ का स्नोमैन तैयार करवाया और सड़कों पर ले आए।
विज्ञापन


ये पुतला साइ के सिग्नेचर डांस स्टेप हार्स राइडिंग की नकल था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। यही नहीं इस पुतले ने साइ की तरह काला चश्मा भी लगाया हुआ था। सबसे खास बात इस पुतले पर साइ का अप्रूवल भी चस्पा था जिसका मतलब था कि साइ की अनुमति मिलने पर ही ये पुतला तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed