{"_id":"423ff6bf8fba245f878dfd4888d1aabb","slug":"ghost-cought-in-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने गए बच्चों ने कैमरे में कैद की भूतनी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
घूमने गए बच्चों ने कैमरे में कैद की भूतनी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने भूत-प्रेत को देखने का दावा करने वालों के बारे सुना होगा। शायद खुद भी ऐसे लोगों से कुछ किस्से सुने हों।
विज्ञापन
उनमें से कइयों के मुताबिक उन्होंने भूत को अपनी आंखों के सामने देखा होता है, कुछ कहते हैं कि भूत उनके साथ-साथ चल रहा और कुछ ये दावा करते हैं कि उन्होंने भूत को कैमरे में कैद कर लिया है।
उल्टी गंगाः सांप को मारने के लिए चूहों को बनाया हथियार
विज्ञापन
ये मामला भी कुछ वैसा ही है, जिसमें कुछ युवाओं ने एक भूतनी को कैमरे में कैद करने का दावा किया है। न्यूज पोर्टल डेली मेल की खबर के अनुसार, 15 वर्षीय कैमरुन हैमिल्टन ने रफोर्ड एबे कंट्री पार्क में ये तस्वीर ली है।
विज्ञापन
ये है शान की सवारी, देखें 6 चुनिंदा तस्वीरें
जब उन्होंने इस तस्वीर में एक सफेद महिला की छाया होने की बात कही तो जहां कुछ लोगों को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ, वहीं नॉटिंघमशयर के इस पार्क के स्टाफ ने इस पर कोई आश्चर्य नहीं जताया।
उनका कहना था कि संभव है कि ये लेडी ऑफ रफोर्ड हो, जो वहां अक्सर नजर आ जाती है। कुछ बुजुर्गों का मानना है कि ये अर्बेला स्टुअर्ट की आत्मा है। जो कि किसी समय में महारानी हुआ करती थी।
हैरतअंगेज! पैर कब्र में हैं और चेहरे पर बाप बनने की खुशी
अर्बेला की मौत टॉवर ऑफ लंदन में साल 1615 में हो गई थी। अर्बेला हेनरी सप्तम की पर-पर पोती थी। साथ ही वो स्कॉटलैंड की मेरी क्वीन की भतीजी भी थी।
तस्वीर खींचने वाले बच्चे का कहना है कि इस तस्वीर को लेने से पहले तक उसे भूत-प्रेत और आत्मा पर भरोसा तो था, लेकिन अब वो इस पर पहले से कहीं ज्यादा यकीन करने लगा है।
हालांकि कैमेरॉन ने जब ये तस्वीर ली तो उसने भी इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया लेकिन घर लौटकर जब उसने तस्वीरें देखीं तो कैमेरॉन समेत उसके परिवार वाले भी सकते में आ गए।
तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि ओट में एक सफेद सा साया नजर आ रहा है। जिसे लोग अर्बेला की आत्मा मानते हैं।