{"_id":"9a1370f8-8c6e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"ghaziabad-jail-managment-on-high-security-on-prisoners-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पजामे के नाड़े' ने उड़ा दी है जेल अफसरों की नींद","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'पजामे के नाड़े' ने उड़ा दी है जेल अफसरों की नींद
गाजियाबाद/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल गाजियाबाद जिला जेल के अफसरो के सपने में भयानक कैदी नहीं बल्कि
विज्ञापन
कैदियों का नाड़ा आतंक मचा रहा है। दिल्ली गैंगरेप के आरोपी राम सिंह ने
नाड़े से ही जेल में फांसी लगाई और इसी नाड़े के डर से जेल प्रशासन की नींद
हराम हो गई है। इसलिए जेल अफसरों ने नाड़े वाले यानि कुर्ता-पायजामा वाले बंदियों पर नजर और कड़ी कर दी है। दुष्कर्म के 34 आरोपियों को एक ही बैरक में रखा गया है। इस बैरक की सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। बंदी रक्षकों को इस प्रकार तैनात किया गया है कि बैरक का एक-एक बंदी उनकी नजर में रहे।
35 बंदियों को सेंट्रल जेल आगरा शिफ्ट करने की तैयारी
डासना जेल में कुल 228 बंदी ऐसे हैं, जो रेप और यौन हिंसा के आरोप में बंद हैं। इनमें से 35 बंदियों को कोर्ट सजा सुना चुकी है। जेल प्रशासन अब इन 35 सजायाफ्ता बंदियों को सेंट्रल जेल आगरा शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गया है। जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा की मानें तो अप्रैल के पहले सप्ताह तक इन बंदियों को आगरा शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा जेल के बैरकों में लगे बाथरूम में पहले 4 फीट से ऊंची टोंटी लगी हुई थी। जेल प्रशासन ने इन सभी को कटवाकर टोंटियों की ऊंचाई मात्र डेढ़ फीट कर दी है।
‘जेल प्रशासन पूरी तरह से बंदियों पर नजर रखे हुए है। टोंटी कटवाकर छोटी कराना और रेप आरोपियों को आसपास की बैरकों में शिफ्ट करने का निर्णय सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।’ - डा. वीरेश राज शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
ताकि कोई और ‘रामसिंह’ न करे आत्महत्या
- कुर्ता-पायजामा पहनने वाले रेप के आरोपियों को एक ही बैरक में रखा गया
- डासना जेल में बंद हैं रेप और यौन हिंसा के 228 बंदी
- रेप के आरोपी बंदियों को आसपास की बैरकों में किया गया शिफ्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
- दुष्कर्म के मामले में सजा पाये 35 बंदियों को सेंट्रल जेल आगरा शिफ्ट करने की तैयारी