{"_id":"e43418e4-df08-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"georgia-woman-forced-to-prove-her-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"देना पड़ा खुद के औरत होने का सुबूत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
देना पड़ा खुद के औरत होने का सुबूत
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
किसी महिला को अपना सेक्स साबित करने को कहा जाए तो क्या हो? जबकि पहली नजर में ही देखने से पता चलता हो कि वो महिला है तो उसे क्या करना चाहिए?
विज्ञापन
अगर आप सोच रहे हैं कि ये किसी तरह का मजाक है तो आप गलत हैं। जॉर्जिया की ये महिला खुद को महिला साबित करने के लिए परेशान है।
दरअसल इस महिला को अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है जिसके लिए इसे इस बात का सुबूत चाहिए कि वो महिला है।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, नाकिया ग्रिम्स को अपना ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए था। लेकिन उनके बर्थ सर्टिफिकेट पर गलती से फीमेल की जगह मेल लिखा गया है। अब मुसीबत ये है कि वो खुद को महिला साबित करे भी तो कैसे?
विज्ञापन
इस गलती को ठीक कराने के लिए जब वो वाइटल रिकॉर्ड सर्विस ऑफिस पहुंची तो एक कर्मचारी ने उसे बेहद बेतुका सुझाव दे डाला।
उसने कहा कि उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए और वहां अपना लिंग परीक्षण कराना चाहिए। जब ये तय हो जाए कि वो महिला है तो दोबारा आए।
बाद में जब ग्रिम्स ने अपने बेटे का बर्थ-सर्टिफिकेट भी दिखाया, जिस पर मां की जगह उसका नाम था तब कहीं जाकर वो अधिकारी माना।