फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   gay dog get death sentenced but rescued by animal lover

कुत्ता समलैंगिक था, इसलिए मिल रही थी ये सजा

Fri, 01 Feb 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 01 Feb 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
gay dog get death sentenced but rescued by animal lover

एक कुत्ते को उसके मालिक ने इसलिए मौत के मुंह में भेज दिया क्योंकि कुत्ता समलैंगिक था। बात कुछ हजम नहीं होती लेकिन ये सच है। एक अमेरिकन बुलडॉग के मालिक ने उसे डॉग शेल्टर में भेज दिया क्योंकि उसे शक था कि कुत्ता गे है। इसी के चलते शेल्टर प्रबंधन भी कुत्ते को मौत दे रहा था। लेकिन ऐन मौके पर एक पशु प्रेमी की अपील पर कुत्ते को मिल रही मौत रद्द कर दी गई और उसे पशु प्रेमी के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


ये घटना अमेरिकी प्रांत टेनेसी की है। यहां डॉग शेल्टर होम में एल्टन नाम के अमेरिकन बुलडॉग को लाया गया। कुत्ते के मालिक ने उसे शेल्टम होम भेज दिया था। उसका कहना था कि एल्टन समलिंगी गतिविधियों में व्यस्त है और इससे उसके घर में गलत माहौल पैदा हो रहा है। मालिक के अनुसार एल्टन हर वक्त आवारा कुत्तों के आगे पीछे भागता था और उनसे झगड़ा करता था। इसी से उन्हें शक हुआ कि एल्टन गे है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक शेल्टन होम में एल्टन जीना सीख ही रहा था कि शेल्टर होम के मालिक को भी उस पर गे होने का शक हुआ। दरअसल एक कुत्ते के साथ लड़ाई में जब एल्टन उस पर चढ़ने लगा तो डॉग मास्टर को शक हुआ कि वो गे है। तब मालिक ने एल्टन को जहरीली गैस के चैंबर में मौत देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्टन को मौत की सजा की खबर एक फेसबुक यूजर को लगी तो उसने एल्टन की दुर्दशा को फेसबुक पर व्यक्त किया। जल्द ही एल्टन की खबर फैल गई और कई लोग एल्टन को बचाने के लिए लामबंद होने लगे।


एल्टन को मौत मिलने ही वाली थी कि ऐन मौके पर पहुंच कर पशु प्रेमी स्टेफाइन फ्रेंस ने उसे बचा लिया। स्टेफाइन ने शेल्टर प्रबंधन से कहा कि वो एल्टन को गोद लेना चाहती हैं। स्टेफाइन के पास पहले से  ही चार कुत्ते पल रहे हैं। उसने कहा कि एल्टन को नई जिंदगी मिलेगी और नया घर भी। स्टेफाइन को विश्वास है कि एल्टन गे नहीं है, दरअसल प्रभुत्व जमाने की लड़ाई में कुत्ते एक दूसरे से झगड़ते हैं जिससे लोगों को उनके गे होने का शक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed