फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   gay buys child online to hide sexuality

बिना बीवी के गे बन गया बाप, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 29 Apr 2014 03:42 PM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
gay buys child online to hide sexuality

उसे अपनी असलियत से डर भी था और उसपर शर्मिंदगी भी। तभी तो वो अपने मां-बाप से अलग छुपकर एक लड़के के साथ रहता था।

विज्ञापन


लेकिन और लड़कों की तरह ही उस पर भी शादी करने का दबाव था। गे होने की वजह से उसे शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

बढ़ते शादी के प्रेशर में उसने उठा लिए ऐसे कदम जिसे जानकर किसी को भी हैरानी हो जाए।

की नकली शादी

gay buys child online to hide sexuality

चीन के फोशन में रहने वाले हुआंग ने गांव में रहने वाले अपने परिजनों को यह साबित करने के लिए कि वो शादीशुदा है और शहर में अपनी पत्नी के साथ खुश है, उसने एक औरत को कुछ रूपए देकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली।

कोर्ट मैरिज करने के बाद उसने शादी के दस्तावेज की फोटोकॉपी अपने गांव भेज दी। लड़के के मां-बाप को जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये सब झूठ है।

थोड़े दिनों बाद घर वालों ने शादीशुदा लड़के से बच्चा होने की मांग शुरू कर दी। उस पर ये दबाव भी इतना ज्यादा हुआ कि उसने फिर एक बड़े झूठ का सहारा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद लिया ऑनलाइन बच्‍चा

gay buys child online to hide sexuality

इचाइनासीटज के मुताबिक हुआंग ने अपनी असलियत को छुपाए रहने के लिए एक साइट से बच्चा खरीद लिया और उसे जाकर गांव में रहने वाले मां-बाप को दे दिया।

बाद में पुलिस को जब इस खरीद-फरोक्त के बारे में पता चला तो वो उसे तलाशते हुए उसके गांव वाले घर पहुंच गई।

वहां उसके पूरे राज की पोल खुल गई। झूठी शादी करने और इललीगल रूप से बच्चा खरीदने के इल्जाम में पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed