{"_id":"31fca14371e6b1bc5a062b5f7fc0a10d","slug":"frogs-sperm-makes-woman-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या...मेंढक के शुक्राणु से प्रेगनेंट हो गई औरत!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये क्या...मेंढक के शुक्राणु से प्रेगनेंट हो गई औरत!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले तक ये बच्चा सुर्खियों में छाया हुआ था। कुछ लोग इस अजूबा कह रहे थे तो कुछ इस अभिशाप के तौर पर देख रहे थे लेकिन अब इसी मामले में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, दरअसल इस बच्चे को जन्म देने वाली मां मेंढक के शुक्राणु की वजह से गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन
तस्वीरों में:- दुनिया के 10 बेहद हैरतअंगेज बच्चे
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जहां उस बिना गर्दन वाले, बड़ी-बड़ी आंखों वाले बच्चे का जन्म हुआ था, वहां के विशेषज्ञों का कहना है।
नेपाल में चारकोट के गौरीशंकर अस्पताल में नीर बहादुर कार्की और सुन्ताली कार्की का ये बच्चा देखने में बड़ा ही अजीबोगरीब था।
दुनिया की 15 सबसे भयानक बीमारियां
इस केस को देखने वाले अस्पताल के विशेषज्ञों का कहना है कि ये महिला जब तालाब में नहाने गई होगी तो वहीं पर वो मेंढक के स्पर्म के संपर्क में आ गई होगी। और उसी समय ये अनहोनी हो गई होगी।
विज्ञापन
हालांकि बच्चे की कुछ ही घंटों में मौत हो गई थी और ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। इसके बाद बच्चे को देखेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था, जिसके बाद पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने आना पड़ा।
देखें एक ऐसी अजीबोगरीब झील, जिसमें जो भी इस झील में उतरा पत्थर हो गया
अस्पताल की नर्सों का कहना है कि ये बिल्कुल ही दुर्लभ मामला था। बच्चे का वजन दो किलोग्राम के करीब था।
वैसे इस बाबत जब अमर उजाला ने स्त्रीरोग विशेषज्ञ अर्चना धवन से बात की तो उन्होंने ऐसी किसी भी संभावना से साफ इनकार कर दिया।