हैरतअंगेज खोज! मिले ऐसे मेंढक जो करते हैं डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप जानकर हैरानी होगी कि वैज्ञानिकों को भारत के पश्चिमी खाड़ी इलाके में ऐसे 14 मेंढकों की नस्ल मिली हैं जो एक खास तरह का डांस करते हैं।
आपको बता दें कि ये नाच हमारे और आपकी सोच के हिसाब से मेंढकों का आम उछलने कूदने वाला डांस नहीं है।
इस डांस में मेंढक एक खास तरह का डांस मूव करते हैं जो न सिर्फ देखने में अजूबा लगता है बल्कि उसके पीछे छुपी है एक खास वजह।
बरसात में करते हैं डांस
एक्रौबैटिक ऐमफीबियन प्रजाति के ये मेंढक बरसात के महीनों में बच्चे पैदा करते हैं।
उन ही दिनों ये डांस भी करते हैं। डांस करने के दौरान वो अपना एक पैर हवा में घुमाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक वो ऐसा काम अपने साथी को आकर्षित करने के लिए करते हैं।
वैज्ञानिकों ने इनके यूनीक डांस को फुट फ्लैजिंग नाम दिया है।
ये हुआ खुलासा
उन्होंने ये भी बताया कि डांसिग मेंढकों में हर सौ नर मेंढकों पर एक मादा मेंढकी होती है।
इसलिए यहां पर मादा मेंढक को पाने की होड़ मची रहती है और डांसिग भी चलते रहती है।
साल भर से नहीं नहाया, फिर भी लड़कियां हैं इसकी दीवानी!