फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   fresh air is fatal for this little girl

हे भगवान! ताजी हवा है इस बच्ची की जान की दुश्मन

Mon, 03 Mar 2014 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
fresh air is fatal for this little girl

ताजी ठंडी हवा में फुरसत के कुछ पल बिताना हम सभी को जोश से भर देता है। लेकिन इंग्लैंड के बरमिंघम में एक लड़की ऐसी भी है जिसके लिए यही ताजी ठंडी हवा उसकी जान की दुश्मन बन गई है।

विज्ञापन


जी हां, साढ़े पांच साल की बच्ची हॉली डेविस को ठंडी हवा से एलर्जी है।

थोड़ी देर के लिए भी ठंडी हवा में रहने से हॉली डेविस के चेहरे और फिर धीरे धीरे पूरे शरीर पर लाल चकत्ते आने लगते हैं। ये चकत्ते दर्द देने के साथ साथ खुजली भी करते हैं।
विज्ञापन


दरअसल हॉली कोल्ड अर्टिकेरिया नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है जिसमें ठंड के संपर्क में आने से स्किन पर खुजली, सूजन और लाल दाने निकल जाते हैं।

Trending Videos

नहीं ले पाती जिंदगी के मजे

fresh air is fatal for this little girl
हॉली अपने उम्र के बच्चों की तरह ठंड के मौसम में बाहर खेलना, खाना खाना, घूमने जैसे कई काम नहीं कर सकती है।

डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के तापमान में अचानक आई गिरावट से हॉली एनाफाईलेकटिक शॉक का शिकार हो सकती हैं। इस शॉक से उसकी जान भी जा सकती है।

इसलिए हॉली की मां 31 वर्षीय निकोला बताती हैं कि वो इस बात का ख्याल रखती हैं कि वो हॉली को गर्म माहौल में रखें और बाहर निकलने से पहले उसे पूरी तरह से गर्म़ कपड़े से ढकें।
विज्ञापन

चल रहा है इलाज

fresh air is fatal for this little girl
हॉली कोल्ड अर्टिकेरिया नाम की इस बीमारी से तभी से पीड़ित हैं जब वो मात्र दो साल की थी। हॉली की इस बीमारी का इलाज बरमिंघम चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में चल रहा है।

ठंड के बचने के लिए हॉली को रोज एंटीहिस्टामाइन्स नाम की दो गोलियां खानी पड़ती हैं। हॉली बगैर दवाओं के हल्की सी भी ठंड बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

छोटी सी हॉली कहती हैं कि उसे कभी कभी अपने भाई को एसी में बैठा देख या फिर स्विमिंग करते देख जलन होती है क्योंकि ये खुद उसको भी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed