{"_id":"63ca8043c28b986ca089b9c0e9802682","slug":"french-weathergirl-stuns-viewers-nude-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंकर ने न्यूड होकर दी मौसम की जानकारी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एंकर ने न्यूड होकर दी मौसम की जानकारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल से मौसम की एंकर बनी डोरिया टिलर ने अपने वादे को पूरा कर दिया जो उसने अपने दर्शकों से किया था। टिलर ने कहा था कि अगर फ्रांस फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाता है तो वह मौसम का समाचार न्यूड होकर पढ़ेंगी। और उन्होंने ऐसा कर दिखाया।
विज्ञापन
जब फ्रांस की टीम ने विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाने में कामयाब हुई तो उस वादे के अनुसार केवल बूट पहनकर मौसम की जानकारी दी। मौसम पढ़ते हुए टिलर पूर्वी फ्रांस के एक गांव पोईल के एक मैदान में दौड़ते हुए मौसम की जानकारी दे रही थी और कैमरा लांग शॉट में उसे कैप्चर कर रहा था।
विज्ञापन
टिलर ने इस गांव को इसलिए चुना क्योंकि फ्रेंच में पोईल का मतलब होता है नग्नता। कैनल+ चैनल पर दिखाया जाने वाले एक टॉक शो, लॉ ग्रांड जर्नल में इस वीडियो को दिखाया गया। इस टॉक शो के एंकर एंटनियो डि कॉनेस ने कहा कि आप में से कुछ लोग इसे देशप्रेम कहेंगे तो कई इसे मूर्खता लेकिन मैं अपने बारे में कहूं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है---मुझे तो बस ये पता है कि फ्रांस ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन