{"_id":"918de5c4-2fb4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"free-floating-planet-cfbd-sir-2149-in-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवा ग्रह जो नहीं लगाता किसी के चक्कर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक युवा ग्रह जो नहीं लगाता किसी के चक्कर
न्यूयार्क।
Updated Fri, 16 Nov 2012 11:42 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी की तरह अंतरिक्ष में ऐसे कई ग्रह हैं जिनके अपने सौरमंडल हैं। लेकिन खगोल विज्ञानियों ने पहली बार एक युवा और बगैर सौरमंडल वाले ऐसे ग्रह का पता लगाया है जो बृहस्पति से सात गुना बड़ा है।
विज्ञापन
इस ग्रह को सीएफबीडीएसआईआर 2149 नाम दिया गया है यह किसी तारे की परिक्रमा नहीं करता। वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया यह पहला अलग थलग रहने वाला ग्रह है।
मांट्रियल विश्वविद्यालय के खगोल भौतिकी विज्ञानी एटीन आर्टीगाउ ने बताया कि यह बहुत ठंडा और युवा ग्रह है। इस तरह के ग्रहों का किसी तारे से कोई गुरूत्व आकर्षण नहीं होता।
विज्ञापन