{"_id":"2bde867a-4805-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fox-gets-his-head-stuck-in-car-wheel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तरह ज्यादा होशियारी बनी जान पर भारी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस तरह ज्यादा होशियारी बनी जान पर भारी
साउथमिंस्टर(ब्रिटेन)।
Updated Mon, 17 Dec 2012 10:19 AM IST
विज्ञापन
यूं तो लोमड़ियां अपनी चालाकी के लिए जानी जाती हैं लेकिन ब्रिटेन के एसेक्स में एक लोमड़ी अपनी बेवकूफी के चलते चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दरअसल ये लोमड़ी खाने की तलाश में पार्किंग में खड़ी कार के व्हील में घुस गई जिसके चलते इसका सिर अलॉय व्हील में फंस गया। लोमड़ी को खाना तो नहीं मिला लेकिन उसकी ये होशियारी उसकी जान पर बन आई।
विज्ञापन
ब्रिटेन में साउथमिंस्टर के नजदीक एसेक्स के ग्रे में एक लोमड़ी का सिर कार के पहिए में फंसा पाया। लोमड़ी का सिर वोक्सवेगन कार के अलॉय व्हील में इस तरह फंस गया था कि लाख कोशिशों के बाद भी नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
बेसहाय सी लोमड़ी ने हर संभव कोशिश करने के बाद मदद के लिए कराहना शुरू किया तो लोगों का ध्यान उस ओर गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आकर कार को ऊंचा उठाकर व्हील को कार से अलग किया। तब भी लोमड़ी का सिर व्हील से अलग नहीं हो पाया।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों के अनुसार कार में मेटल का अलॉय व्हील लगा था और उसकी चुभन से लोमड़ी की त्वचा भी काफी कट गई थी। त्वचा जख्मी होने के बाद काफी सूज गई और इसी कारण लोमड़ी का सिर पूरी रात उसी अलॉय व्हील में अटका रहा।
फिलहाल लोमड़ी को व्हील समेत एसेक्स के एनिमल हॉस्पिटल में भरती कराया गया है जहां व्हील को काट कर लोमड़ी से सिर से हटाने की कवायद जारी है।