{"_id":"ed793bf6-0df7-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"found-the-paras-stone-it-will-be-a-24-carat-gold-in-droves","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल गया पारस पत्थर, अब थोक के भाव बनेगा 24 कैरेट सोना","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मिल गया पारस पत्थर, अब थोक के भाव बनेगा 24 कैरेट सोना
लंदन
Updated Thu, 04 Oct 2012 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना सबकी चाहत है लेकिन सोने के भाव देखकर सोना लेने की हिम्म्त नहीं होती। काश हमारे हाथ पारस पत्थर लग जाए तो सोना ही सोना बना लेंगे। अब ये सपना सच होने जा रहा है। वैज्ञानिकों को पारस पत्थर तो नहीं लेकिन ठीक वैसा ही एक बैक्टीरिया मिल गया है जो 24 कैरेट सोना बना सकता है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ऐसे बैक्टीरिया (जीवाणु) की खोज की है जो गोल्ड क्लोराइड यानी विषैले रासायनिक तत्वों वाले तरल स्वर्ण को ठोस सोने में बदल देता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह माइक्रोबीयल एल्केमी (रसायन विद्या) है, जिसमें किसी ऐसे रसायन से जिसका विशेष मूल्य नहीं है, स्वर्ण पैदा किया जाता है। वैज्ञानिकों को ‘क्यूप्रिएविदस मैटालीडुरेंस’ नाम का यह बैक्टीरिया कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में मिला था, जिस पर शोध के बाद उन्होंने इससे 24-कैरेट सोने के उत्पादन का दावा किया है।