{"_id":"45a6cd1a-d004-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"for-those-wishing-to-make-their-final-journey-in-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टाइलिश ताबूत' ताकि मौत के बाद भी रहे जलवा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'स्टाइलिश ताबूत' ताकि मौत के बाद भी रहे जलवा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
कुछ लोग जिंदगी शान से जीते है और मौत के बाद भी स्टाइल को छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे ही कुछ स्टाइल पसंद लोगों के लिए स्टाइलिश ताबूत बनाए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन जो लोग अपनी या अपने किसी परिजन की अंतिम यात्रा को भी स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो उन्हें इन खूबसूरत और अनोखे ताबूतों में विदा करें।
विज्ञापन
साधारण से नजर आने वाले लकड़ी के ताबूतों की जगह अब अपने परिजनों को इन खूबसूरत ताबूतों में विदा करें।
क्रेजी कॉफिन नाम की एक फर्म अलग-अलग डिजाइनों में या फिर मरने वाले की पसंद के आधार पर ये ताबूत बनाती है।
देखें तस्वीरें:
इतनी बड़ी मिर्च शयद ही आपने पहले कभी देखी हो, लेकिन चौकिए नहीं ये ताबूत है।
उनके लिए जिन्हें मछलियों से खास प्यार था।
शेर सी जिंदगी जीने वालों के लिए। अंतिम यात्रा भी शाही ही होनी चाहिए।
देश की रक्षा के लिए कुर्बानी दे देने वाले वीर जवानों के लिए।
इसके अलावा फर्म ने कई स्टाइलिश ताबूत तैयार कर रखे हैं। जिसकी जैसी रूची हो वो वैसा खरीदे।