{"_id":"a9d1bd74-937b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"fish-with-a-human-s-teeth-in-north-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानी दांतों वाली मछली, मचा रही है सनसनी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इंसानी दांतों वाली मछली, मचा रही है सनसनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 23 Mar 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक आप इंसानी शक्ल वाले कुत्ते को देख देख कर अचंभा कर रहे थे लेकिन इंसानी दांतों वाली मछली देखकर यकीनन आप चौंक उठेंगे। यू ट्यूब पर एक आयरिश पर्यटक ने इस मछली की फोटो और वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए हैं।
विज्ञापन
ढाई किलो की इस मछली का जबड़ा बिलकुल इंसानों की तरह है। मछली की दंतपंक्ति बिलकुल इंसानों की तरह हैं। आमतौर पर मछलियों के दांत लंबे नुकीले होते हैं लेकिन इस मछली के दांत इंसान की तरह चपटे और केनाइन युक्त हैं।
विज्ञापन
नार्थ अमेरिका में पाई जाने वाली ये मछली फ्लोरिडा की झील में पकड़ी गई। हालांकि कहा जा रहा है कि पहली बार इसे 2010 में नार्थ कैरोलीना में देखा गया था लेकिन इसके सबूत नहीं मिल पाए थे। लेकिन आजकल फ्लोरिडा में इस मछली को देखकर लोग अचंभे से भर जाते हैं।
विज्ञापन
मेट्रो.को.यूके के मुताबिक देखने में तो ये मछली केटफिश की तरह लगती है लेकिन यह शीपशेड की प्रजाति की है। इसके शरीर पर काली और सफेद धारियां हैं। आयरिश पर्यटक का कहना है कि मछली ने उसे अचंभे से भर दिया है। उसे लगता है कि इंसानी जबड़े वाली मछली बाकी दुनिया के लिए भी अचरज भरी होगी।