फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   fighting couple strip naked in public

मियां-बीवी ने बीच सड़क पर उतार दिए कपड़े

Mon, 29 Jul 2013 11:33 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 11:33 AM IST
fighting couple strip naked in   public

आपने सुना होगा कि घर का झगड़ा घर के बाहर नहीं आना चाहिए वरना जग हंसायी होती है और इस चीनी जोड़े को देखकर आपको इस बात पर यकीन भी हो जाएगा।



दरअसल ये चीनी जोड़ा लड़ने में इस तरह मशगूल हो गया कि उसे ये होश भी नहीं रहा कि वो अपने घर पर नहीं बल्कि सड़क पर है। चीन के गुआंगडोंग प्रांत में सड़क पर लड़ते-लड़ते इस जोड़े ने कप़ड़े ही उतार दिए।


अफ्रीका न्यूज के अनुसार, पहले लड़के ने अपने कपड़े उतारे और उसके बाद लड़की ने। जब लड़के ने कपड़े उतारे तो बहुत कम लोगों ने उस ओर ध्यान दिया लेकिन जब लड़की ने कपड़े उतारे तो राह चलते लोग एक पल को ठिठक गए।
विज्ञापन


एक राहगीर ने बताया कि वो घर से ही लड़ रहे थे और लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों बीच सड़क पर उतर आए। उन्हें कोई चिंता नहीं थी कि उनकी वजह से ट्रैफिक बाधित हो रहा है और लोग उन्हें देख रहे हैं।

वैसे कुछ देर लड़ने के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया लेकिन लड़की ने तब भी कपड़े नहीं पहने। जबकि लड़के ने अपनी पैंट पहन ली। लड़की ने ऐसा क्यों किया, ये अब भी रहस्य बना हुआ है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed