फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   fight between wild cat and lions

जब म्याऊं के आगे चार शेर बन गए भीगी बिल्ली!

Fri, 04 Apr 2014 03:42 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
fight between wild cat and lions

जंगलों में जानवरों के बीच लड़ाई के किस्से आम हैं। जीने की लड़ाई कोई हारता है तो किसी की होती है जीत।

विज्ञापन


लेकिन कहा जाता है कि लड़ाई हमेशा बराबर वालों में होती है। हमारी इस सोच से अलग ये कहानी प्रकृति का एक दूसरा ही रूप दिखाती है।

ये लड़ाई एक नहीं बल्कि चार शेरों और एक छोटी सी अकेली बिल्ली के बीच है। साउथ अफ्रीका के जंगलों में चार शेरों को रास्ते में एक बीमार बिल्ली मिली।

मिल गया बढ़िया भोजन

fight between wild cat and lions

नन्हीं जंगली बिल्ली को देखकर चारों शेरों को लगा कि उन्हें मिल गया उनका खाना। चार शेरों के बीच बीमार बिल्ली का मरना तो तय था।

हैरान करने वाली बात ये है कि वो छोटी सी बिल्ली भागने के बजाए चारों शेरों से डटकर लड़ने में यकीन रखती थी।

अपने दम पर वो जितना लड़ सकती थी, वो लड़ी। छोटे से मुंह के साथ उसने मुंह फाड़कर खूब चिल्लाया और शेरों के पंजों से लड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्ली ने भी दिखाया दम

fight between wild cat and lions

आपको बता दें कि एक शेर का शरीर एक छोटी जंगली बिल्ली के शरीर से लगभग साठ गुना बड़ा रहता है।

तब भी बिल्‍ली के चेहरे पर जरा सी भी शिकन या फिर डर दिखाई नहीं दिया। एक वक्त बाद तो शेर भी उससे लड़ने के बजाय उसे देखते ही रह गए।

हांलाकि बिल्‍ली को पता था कि वो एक हारी हुई जंग जीतने की कोशिश कर रही है, फिर भी उसने अपना बचने का काम जारी रखा।

विज्ञापन

चली गई जान

fight between wild cat and lions

बिल्‍ली को पता था कि चार शेरों के बीच वो नहीं टिकेगी लेकिन फिर भी वो अपनी आखिरी सांस तक लड़ती रही।

ऐसा करने के बाद एक वक्त ऐसा भी आ ही गया जब शेर ने बिल्‍ली को आपने मुंह में दबोच लिया और उसे खाने के लिए अपने साथ ले गया।

फिर क्या था, बिल्ली भी मर गई।

माचोमैन बनने की चढ़ी ऐसी सनक कि गवां दी जान!

छह फुट का अजगर जब बन गया इंसान का बच्चा!




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed