{"_id":"f50900b8-2a35-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fermenting-sugar-make-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, अब चीनी से बन जाएगा डीजल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
खुशखबरी, अब चीनी से बन जाएगा डीजल
लंदन।
Updated Fri, 09 Nov 2012 11:53 AM IST
विज्ञापन
एक दिलचस्प खबर है। डीजल अब फर्मेंटेड चीनी से भी बनेगा! जी हां, वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तरकीब ईजाद की है, जिससे चीनी को सीधे डीजल में बदला जा सकता है। यह गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले जीवाश्म ईंधनों की जगह ले सकता है। बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया कि एक समय में स्टार्च को विस्फोटक सामग्रियों में बदलने वाली एक फर्मेंटेशन विधि का प्रयोग अक्षय डीजल बनाने में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने इस्राइल के पहले राष्ट्रपति, रसायनशास्त्री चैम वेजमैन द्वारा करीब सौ साल पहले खोजे गए एक बैक्टीरियल फर्मेंटेशन के उत्पादों से डीजल का उत्पादन किया। जहां ईंधन की कीमत अब भी जीवाश्म ईंधन से बनाए गए डीजल या पेट्रोल से अधिक है, वहीं वैज्ञानिकों का दावा है कि यह विधि परिवहन से उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैस को महत्वपूर्ण रूप से कम करेगी।
विज्ञापन