{"_id":"1f1c92f2533aac3808d03581f11b7cbd","slug":"female-teacher-arrested-after-inserting-fork-into-two-and-a-half-year-old-girl-s-private-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर या वहशी? ढाई साल की बच्ची से बर्बरता ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
टीचर या वहशी? ढाई साल की बच्ची से बर्बरता
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 11 Aug 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बाप अपने बच्चों को स्कूल प्रशासन और टीचर के भरोसे स्कूल भेजते हैं और अगर वहां पहुंचकर किसी बच्ची के साथ ऐसी हरकत हो जाए तो डरना वाजिब है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज24 के अनुसार, नाइजीरिया के लागोस में एक मां अपनी बेटी को अब स्कूल भेजने से भी डरने लगी है। दरअसल एक दिन जब इस मां की ढाई साल की बच्ची स्कूल से लौटी तो जोर-जोर से रो रही थी।
विज्ञापन
मां ने देखा कि जैसे ही वो बच्ची के गुप्तांगों को साफ करने के लिए हाथ बढ़ाती है बच्ची और तेज-तेज रोना शुरू कर देती है।
मां को इस बात का अंदाजा तो हो गया था कि कहीं कुछ गड़बड़ है, लेकिन वो ये नहीं समझ पा रही थी कि बच्ची रो क्यों रही है। बाद में बच्ची से पूछने पर उसने बताया कि उसकी एक टीचर ने कांटे से उसके गुप्तांग पर हमला किया है।
विज्ञापन
बाद में जब मां, पुलिस को लेकर स्कूल पहुंची तो प्रशासन ने इससे साफ इंकार कर दिया। यहां तक टीचरों ने भी स्कूल में ऐसी कुछ भी होने से मना कर दिया। लेकिन बाद में बच्ची ने उस टीचर को पहचान लिया।
इसके बाद से इस मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में चल रही है।