फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   female ovum preserve in fridge for 12 years

12 साल फ्रिज में रखे अंडाणु, अब जुड़वा बच्चे जन्मे

Tue, 20 Nov 2012 11:41 AM IST
लंदन।
लंदन। Updated Tue, 20 Nov 2012 11:41 AM IST
विज्ञापन
female ovum preserve in fridge for 12 years

अर्जेंटीना की एक महिला ने 12 साल पहले बर्फ में जमाए गए अंडों से जुड़वा बच्चों को जन्म देकर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले सात साल पहले जमा कर रखे गए अंडे से संतानोत्पत्ति का मामला सामने आया था। इस उपलब्धि से अभिभावक बनने के इच्छुक उन लोगों के लिए उम्मीद जगी है, जो कैंसर की बीमारी से उबरे हैं और माता या पिता बनना चाहते हैं।

विज्ञापन


ब्यूनस आयर्स की 45 वर्षीय मोनिका ने उन अंडों से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जिन्हें जब बर्फ में जमा कर रखा गया था, तब मोनिका की उम्र 33 साल थी। डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोनिका और उसके पति गुइलेरमो हुसाक ने आईवीएफ विधि से संतान पाने के कई बार प्रयास किए लेकिन नाकाम रहे। पिछले साल उन्होंने आखिरी कोशिश की और सफल रहे। मोनिका ने इस साल सीजेरियन से जनवरी में जुड़वा बच्चों मर्सीडीज और गुआदलुप को जन्म दिया।
विज्ञापन


अंडे 12 साल तक बर्फ में जमे रहे, जिसकी वजह से उनके क्षतिग्रस्त होने की आशंका अधिक हो गई थी, क्योंकि अवधि बढ़ने के साथ-साथ अंडे कमजोर होते जाते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में अब तक फ्रीज अंडों से करीब 1000 बच्चों का जन्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे न सिर्फ कैंसर से बचे लोगों के लिए , बल्कि करियर को प्रधानता देने वाली महिलाओं के लिए भी उम्मीद जगी है। कैंसर के मरीज जहां अपनी बीमारी की वजह से संतान सुख से वंचित होते हैं, वहीं करियर को प्राथमिकता देने वाली महिलाएं अक्सर बच्चों के लिए देर कर देती हैं। मोनिका ने कहा है कि यह आश्चर्यजनक है। हम बता नहीं सकते कि हम कितने खुश हैं। उम्मीद है कि उन अन्य महिलाओं का भी सपना पूरा हो सकेगा जिन्होंने अपने अंडे बर्फ में रखवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed