{"_id":"2c5a50c6dac9d1056e67a55cad5cc715","slug":"feelling-lonely-rent-a-japanese","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेला महसूस कर रहे हैं? किराए पर ले जाइए आदमी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अकेला महसूस कर रहे हैं? किराए पर ले जाइए आदमी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
जापान में हर रोज कुछ नया होता रहता है। कभी यहां किराए के पति-पत्नी का चलन जोरों पर होता है, तो कभी किराए की जांघों का।
विज्ञापन
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, इसी से मिलता-जुलता एक नया चलन जापान में काफी मशहूर हो रहा है।
ओसान रेंटल या फिर middle aged guy rental जापान की नई सर्विस है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है ये कंपनी पुरुषों को किराए पर देने का काम करती है।
कंपनी का कहना है कि यहां ऐसी कई सर्विसेज हैं जो किशोर लड़के-लड़कियां किराए पर मुहैया कराती है, लेकिन ये सर्विस केवल अधेड़ उम्र के लोगों के लिए है। जिन्हें 10 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि अक्सर ऐसा होता है अकेले रहने वाले लोगों को एक गंभीर और परिपक्व साथी की तलाश होती है और उसी को ध्यान में रखकर ये कंपनी शुरू की गई है।
विज्ञापन
फिलहाल तो कंपनी के पास केवल दो ही विकल्प हैं। एक तो 46 वर्षीय कॉलेज लेक्चरर और दूसरा लगभग इतनी ही उम्र का बेसबॉल खिलाड़ी। जिन्हे वो किराए पर भेजते हैं।
ओसान रेंटल सर्विस का कहना है कि ये दोनों अकेले रह रहे लोगों के साथ खेलते हैं, बातें करते हैं, खरीदारी करते हैं और पूरी कोशिश करते हैं कि अच्छा समय बिता सकें।