{"_id":"a581ce52-d355-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"father-who-survived-30-heart-attacks-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोच रहा ये बाप क्यों पैदा किए इतने बच्चे","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अब सोच रहा ये बाप क्यों पैदा किए इतने बच्चे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में 31 हार्ट अटैक सहने के बाद भी वो शायद इतना दुखी न हुआ होगा जितना ये सुनने के बाद हुआ कि उसके बच्चे भी ऐसी स्थिति का सामना कर सकते हैं।
विज्ञापन
सालों पहले स्टील का काम करने वाले ब्रायन हैरिस को दिल के दौरे पड़ने के बाद फिलहाल उसके शरीर में कृत्रिम दिल ट्रांसप्लांट किया गया है। हैरिस ह्रदय ट्रांसप्लांट कराने वालों की लिस्ट में शामिल है लेकिन उसमें कुछ वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
हैरिस को अपने नहीं बल्कि बच्चों के दिल की चिंता है क्योंकि डॉक्टरों ने पहले ही चेता दिया है कि हैरिस की ये बीमारी उनके बच्चों को भी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
हालांकि ये एक वंशानुगत बीमारी है, इस बात का पता हैरिस को काफी बाद में चला। उनके पिता को भी यही बीमारी थी और अब उनके बच्चों में इसकी आशंका है। हैरिस कहते हैं कि अगर उन्हें पहले से ही ये पता होता तो वो कभी भी एक से ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करते।
इसके अलावा हैरिस की एक दो साल की बेटी भी है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी बेटी में ये वंशानुगत बीमारी होने की आशंका हो सकती है।