फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   father organizes his own funeral

पिता ने जीते जी कर लिया अपना अंतिम संस्कार!

Tue, 22 Apr 2014 08:35 AM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
father organizes his own funeral

ऐड्रियू को अंगूठे पर लगी एक छोटी सी चोट के बाद पता चला कि उन्हें कैंसर है। जब उनकी वो चोट कई दिनों तक ठीक नहीं हुई तब उन्होंने इसकी जांच करवाई।

विज्ञापन


जांच में जो पता चला वो पैरों तले जमीन खिसकाने के लिए काफी था। दरअसल, 42 साल के ऐड्रियू हिकी को टर्मिनल कैंसर है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनका मरना तय है और आने वाले दिनों में वो कभी भी मर जाएंगे।

Trending Videos

तो किया पूरा इंतजाम

father organizes his own funeral

ऐड्रियू के बच्‍चे अभी बहुत ही छोटे हैं। उनके बच्चों की उम्र चार और छह साल की है। वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अकेले ही रहते हैं।

जब उन्हें पता चला कि अब वो ज्यादा दिनों के मेहमान नहीं है तो फिर उनके दिमाग में अपने क्रिया कर्म को लेकर उलझन पैदा हुई।

अकेली पत्नी और दो छोटे बच्चे ये सब कैसे करेंगे, ये सोच के ही ऐड्रियू परेशानी में आ गए। तभी उन्होंने लिया बड़ा फैसला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीते जी किया क्रिया-क्रम

father organizes his own funeral
ऐड्रियू ने आने वाली परेशानी से अपने परिवार वालों को बचाने के लिए खुद ही जाकर अपने लिए कॉफिन यानी ताबूत खरीदा, कब्र दफन कराने के लिए जगह बुक कराई, अपने बच्चों को अपनी यादें ताजा रखने के लिए मेमोरी बॉक्स भी खरीदा।

उन्होंने जीते जी अपना अंतिम संस्कार करा लिया। उनका मानना है कि ऐसा करने से बच्चों और पत्नी को आने वाले समय में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अंतिम संस्कार के सभी रीति ‌रिवाज में उनके बच्चों और पत्नी ने भी हिस्सा लिया।

ओएमजी की और खबरों के लिए क्लिक करें




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed