फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   fat farm

शादी करने के लिए मोटी होती हैं लड़कियां

Mon, 24 Jun 2013 01:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Jun 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
fat farm

कहते हैं कोई भी लड़की अपनी शादी वाले दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। लेकिन इस सुंदरता के मायने हर जगह और समाज के हिसाब से अलग-अलग है।

विज्ञापन


कुछ जगहों पर जहां दुबली-पतली-छरहरी काया वाली दुल्हन को पसंद किया जाता है वहीं कुछ जगहों पर जब तक लड़की मोटी न हो बात नहीं बनती है।

अफ्रीका के कुछ इलाकों में मोटी औरतों को ही सुंदर माना जाता है और शादी के लिए उन्हें ही बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता है। इसके लिए लड़कियों को पांच साल की उम्र में ही फैट फार्म भेज दिया जाता है। ताकि वहां जाकर वो अपना वजन बढ़ा सकें। इस परंपरा को लेबलॉह कहते हैं।
विज्ञापन


जिसमें लड़कियों को जबरन खाने के लिए मजबूर किया जाता है और ठूंस-ठूंस कर खिलाया जाता है। समुदाय के लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ज्यादा खाने की वजह से लड़की को उल्टियां हो रही हैं। उनके लिए लड़कियां का मोटा होना ज्यादा जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समुदाय का मानना है कि लउ़की जितनी मोटी होगी उसे उतना ही अच्छा लड़का मिलेगा और उसकी शादी में कोई परेशानी नहीं आएगी। समुदाय की ज्यादातर औरतें मोटी ही है, जोकि उनके लिए गर्व की बात है।

ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed