{"_id":"39a681bf20fda938df00f18900b8eca3","slug":"family-left-speechless-as-their-new-parrot-starts-swearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-राम नहीं, गालियों की माला जपता है ये तोता","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
राम-राम नहीं, गालियों की माला जपता है ये तोता
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते, बिल्ली के अलावा लोगों को तोता पालने का शौक होता है लेकिन जरूरी नहीं कि हर तोता मधुर वाणी ही बोले।
विज्ञापन
अब इस तोते को ही ले लीजिए, जो अपने नए घर पहुंचते ही गालियां बकने लगा। डेली मेल की खबर के अनुसार, साराह फिस्क इस अफ्रीकी स्लेटी तोते बेसिल को लाए तो इसीलिए थे कि उनके घर में रौनक आ जाएगी लेकिन रौनक आने के बजाय उनका घर में गालियां गूंजनी शुरू हो गईं।
हालांकि इस जोड़े ने जिस शख्स से तोता खरीदा था उसने पहले ही बता दिया था कि इस तोते को कुछ गालियां आती हैं। लेकिन घर आते ही हैलो के जवाब में गाली सुनकर साराह भौचक्की रह गईं।
विज्ञापन
इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये रही कि ये तोता बेहद दगाबाज निकला। सारह और उनके पति एडम जैसे ही उसका पिंजड़ा साफ कर रहे थे तोता मौका ताड़कर भाग गया।
जिसके बाद साराह ने एक गुमशुदगी रिपोर्ट लगाई, जिसके तीन दिन बाद बेसिल मिल गया। लेकिन साराह को बेसिल से काफी लगाव है। बेसिल को मैकडोनाल्ड की ट्यून निकालने भी आती है और वो काफी अच्छा डांस भी कर लेता है।
विज्ञापन