{"_id":"e3b3f724-7f02-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"family-celebrate-dejay-dance-in-party-ulema-boycott-family-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बना गले की फांस, अब कौन कराएगा शादी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
डीजे बना गले की फांस, अब कौन कराएगा शादी
बिलारी (मुरादाबाद)।
Updated Mon, 25 Feb 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि कभी कभार ज्यादा उत्साह रंग में भंग डाल देता है। ऐसा ही कुछ मुरादाबाद में एक परिवार के साथ हुआ। परिवार में हुई शादी के दौरान घर के सदस्यों ने डीजे पर नाच गाना क्या किया, बिरादरी ने उनका सामूहिक बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला रहमतनगर में शादी से पहले होने वाली मढ़े की दावत में डीजे बजाने पर शहर के उलेमा भड़क उठे। कुछ ही समय पहले आम सहमति पर हुए फैसले का उल्लंघन करने पर पंचायत बुलाकर उन्होंने शादी समारोह का बहिष्कार कर दिया। पूरे दिन नगर में बारात के बहिष्कार की घोषणा के बाद हंगामे जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
पिछले माह उलमाओं और गणमान्य नागरिकों की बैठक में तय हुआ था कि अब मुस्लिम समाज में शादी तथा अन्य समारोह में डीजे नहीं बजेगा। डीजे बजाने पर संबंधित परिवार द्वारा बुलाई दावत में कोई शामिल नहीं होगा। ऐसी शादी में कोई उलेमा निकाह नहीं पढ़ाएगा।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही मोहल्ला रहमतनगर में एक परिवार ने शादी से पहले मढ़े की दावत में डीजे बजाकर नाच-गाना किया। इसे पंचायत के फैसले का अपमान समझा गया। रविवार को खबर फैलते ही शहर इमाम मौलाना सदाकत हुसैन के साथ कई उलमा रहमतनगर पहुंच गए। गणमान्य लोग भी पहुंचे। पंचायत शुरू हो गई। पंचायत में ही परिवार के उस मुखिया को बुला लिया गया जिसके घर में शादी का आयोजन हुआ।
इस दौरान फैसला सुनाया गया कि मोहल्ले के युवक की संभल जाने वाली बारात में उसके रिश्तेदारों के अलावा अन्य कोई नहीं जाएगा। इस परिवार के दावत में कस्बे के लोग शामिल नहीं होंगे। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।