{"_id":"018e53cb168a24fe0e9dd1e5fd857b30","slug":"elephant-mother-saved-her-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक मां ही उठा सकती है अपने बच्चे के लिए ये कदम","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक मां ही उठा सकती है अपने बच्चे के लिए ये कदम
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बताने की भी जरूरत नहीं कि एक मां अपने बच्चे को कितना प्यार करती है। मां और बच्चे के रिश्ते को शब्दों में बयां कर पाना शायद ही संभव हो। लेकिन ये प्यार केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। जानवरों में भी इस प्यार की मिसाल देखने को मिलती है।
अब इस हथिनी को ही ले लीजिए जिसने अपने बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी।
विज्ञापन
अब इस हथिनी को ही ले लीजिए जिसने अपने बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी।
क्या था पूरा मामला
ये पूरा मामला जिम्बाब्वे के हवांग नेशनल पार्क है। जहां हथिनी का एक बच्चा पानी में मौज-मस्ती कर रहा था। इस मस्ती-मस्ती में बच्चे का पैर फिसल गया और वो गहरे में पहुंच गया। बच्चे की मां वहीं कुछ दूरी पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने बचाई बच्चे की जान
गहरे में फिसलन होने की वजह से बच्चा लाख कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं आ पा रहा था।
इसके बाद हथिनी ने अपनी सूंड को बच्चे की ओर बढ़ा दिया। ये बिल्कुल वैसा ही था, जैसे किसी डूबने वाले को बांस थमाकर बाहर निकाला जाता है। मां की सूंड पकड़कर बच्चा आराम से सूखे में आ गया।
इसके बाद हथिनी ने अपनी सूंड को बच्चे की ओर बढ़ा दिया। ये बिल्कुल वैसा ही था, जैसे किसी डूबने वाले को बांस थमाकर बाहर निकाला जाता है। मां की सूंड पकड़कर बच्चा आराम से सूखे में आ गया।
केन वाटकिन्स ने ली हैं ये तस्वीरें
डेली मेल की खबर के अनुसार, दक्षिण अफ्रीकी फोटोग्राफर केन वाटकिन्स ने जिम्बाब्वे में अपने भ्रमण के दज्ञैरान ये तस्वीरें ली हैं।
64 वर्षीय फोटोग्राफर का कहना है कि ऐसा अक्सर होता है कि हाथी के छोटे बच्चे पानी में फिसल जाते हैं और खुद से बाहर नहीं आ पाते हैं। वो बताते हैं कि बच्चे को फंसा देखकर वो काफी डर गए थे लेकिन उसकी मां ने उसे दो मिनट में ही बाहर निकाल दिया।