{"_id":"8b082b6cee1e522f24aa923f14cbf97e","slug":"elephant-grieve","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपको पता है सबसे भावुक जानवर का नाम?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्या आपको पता है सबसे भावुक जानवर का नाम?
Updated Fri, 13 Dec 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब कोई हाथी मर जाता है तो क्या उसके परिवार के दूसरे हाथी दुखी होते हैं? एक बिल्ली अपनी सगी बहन को खोने पर क्या उसी तरह शोक करती है जिस तरह इंसान शोक करता है?
विज्ञापन
विलियम एंड मेरी कॉलेज में मानव विज्ञान की एक प्रोफेसर, बारबरा जे किंग ने अपनी नई किताब 'हाउ एनीमल्स ग्रीव' में ऐसे ही कुछ सवालों की पड़ताल की है।
बारबरा कहती हैं, ''दु्ख व्यक्त करने वाले जानवरों में हाथी सबसे ज्यादा भावुक प्रजाति है।''
शोक प्रकट करने के विभिन्न तरीके
वे बताती हैं, ''एक शोधकर्ता ने हाथी के एक शव को रेत में छोड़ दिया, और पाया कि हाथियों के पाँच अलग-अलग परिवार उस हाथी के शव के पास आये और उन्होंने अलग-अलग तरीके से अपनी भावनायें व्यक्त की।
विज्ञापन
किसी ने हाथी के शव के चारों ओर घूमकर, तो किसी ने मरे हुए हाथी की हड्डियां अपनी सूंड़ पर उठाकर दु्ख व्यक्त किया।''
प्रोफेसर किंग ने अपनी किताब में अध्ययन के सहारे व्याख्या की है कि जंगलों में रहने वाले बंदरों से लेकर पालतू खरगोशों तक, अपने साथियों को खोने के बाद शोक व्यक्त करने का कौन सा तरीका अपनाते हैं।
विज्ञापन
बारबरा के मुताबिक उन्होंने दो ऐसी बिल्लियों का भी अध्ययन किया जो बहनें थी और एक के मर जाने पर दूसरे ने लम्बे समय तक उसके शव को नहीं छोड़ा।
हालांकि वह यह नहीं मानती कि जानवर भी इंसानों की तरह ही शोक व्यक्त करते हैं। लेकिन उनके अनुसार कुछ प्रजातियों में दुख की बहुत ही वास्तविक भावनाऐं होती हैं और कुछ दुख प्रकट भी करते हैं।
प्रोफेसर बारबरा के साथ बीबीसी संवाददाता ने जानवरों में इन भावनाओं को और विस्तार से जानने के लिए वर्जीनिया प्राणी उद्यान का दौरा भी किया।