फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   electronic shock device to eve teaser on road

अब सड़क पर लड़की छ़ेड़ना नहीं होगा आसान

Sat, 09 Feb 2013 10:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 09 Feb 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
electronic shock device to eve teaser on road
कल्पना कीजिए, कोई मनचला सड़क पर ज रही एक लड़की को छेड़े और बदले में मिले जोर का झटका। जी हां, राह चलती औरतों को छेड़छाड़ से बचाने के लिए बनी नई डिवाइस ऐसा ही जोर का झटका देती है कि मनचला सुन्न हो जाता है। ये डिवाइस मिर्च पाउडर और कराटे से भी ज्यादा प्रभावशाली है। तो मनचलों हो जाओ सावधान, नहीं तो हो जाएगा काम तमाम।
विज्ञापन


एक इंजीनियरिंग छात्र ने एक ऐसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस विकसित करने का दावा किया है जोकि लड़कियों को खुद छेड़छाड़ करने वालों से बचाएगी। यह डिवाइस हमलावर को अस्थायी रूप से सुन्न कर देगी।
विज्ञापन


निजी कलासीलिंगम यूनिवर्सिटी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर के छात्र वीआर मणिकंदन ने हेयर क्लिप या मोबाइल कवर जैसे दिखने वाले ष्लेडीज सेफ्टी शॉकरष् का निर्माण किया है। एक बटन दबाते ही यह इलेक्ट्रिक शॉक देता हैए जिससे हमलावर स्थायी रूप से शक्तिहीन या एकदम सुन्न हो जाता है। डिवाइस में तीन वोल्ट की बैटरी लगी हुई जोकि सोलर पॉवर से चार्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डिवाइस में अलार्म भी है जिसकी बीप की आवाज को 20 मीटर की परिधि में सुना जा सकता है। मणिकंदन ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ गैंगरेप जैसी घटनाओं के बढ़ने के चलते इस डिवाइस को बनाने की प्रेरणा मिली। उसने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खासकर ट्रेन या बसों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करता है तो यह डिवाइस उसे अस्थायी रूप से सुन्न या शक्तिहीन कर देगा। यह कराटे या मिर्च पाउडर से ज्यादा प्रभावशाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed