फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   eenager who can grow two inches in two weeks

लड़का है या खंभा? दो हफ्ते में बढ़ जाता है दो इंच!

Fri, 29 Nov 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Nov 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
eenager who can grow two inches in two weeks

जब कोई बचपन से जवानी की ओर बढ़ता है, तो कुछेक छोटी-मोटी दिक्कत होना आम बात है। लेकिन एक नौजवान ऐसा है, जिसकी दिक्कत किसी मुसीबत से कम नहीं और यह मुसीबत लंबी बहुत है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में रहने वाले जॉश गॉट को 'ग्रोथ' की ऐसी बीमारी लगी है, जो उसे हर दो हफ्ते में दो इंच लंबा बना देती है। जॉश की यह बीमारी इतनी दुर्लभ है कि इसे नाम तक नहीं दिया गया है। उसकी मां को डर सता रहा है कि वह अब बढ़ता ही जाएगा।
विज्ञापन


पांच ऐसे आविष्कार जो रोक सकते हैं रेप

डेली मेल के अनुसार, 18 साल का जॉश संभवतः दुनिया का एकमात्र शख्स है, जो लंबाई बढ़ने की नाटकीय रफ्तार से ग्रसित है। फिलहाल उसका कद छह फुट, दस इंच है। हालांकि, उसकी मां शेरन एल्स्टन का कद पांच फुट और पिता का पांच फुट, 4 इंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 ऐसी तस्वीरें जो कर देंगी आपको रोमांचित


44 वर्षीय शेरन को बीते कई साल से यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके बेटे के साथ गड़बड़ क्या है? न्यूकासल के वैज्ञानिकों ने उन्हें बताया है कि जॉश को क्रोमोसोमल डिस्ऑर्डर है। यह इतना दुर्लभ है कि इसके बारे में कम ही जानकारी है। इसका कोई इलाज भी नहीं है।

जब जानवरों ने कराई सर्जरी, और लगाए नकली चोंच-पैर


ग्रोथ का यह दौर करीब दो हफ्ते तक जारी रहता है और इस दौरान उसका कद दो इंच बढ़ जाता है। उसकी मां का कहना है, "यह बेहद अजीब स्थिति है। उसके कपड़े फिट नहीं आते। मैं अमेरिका से पतलून मंगाने की कोशिश कर रही हूं।"

बाप ने बेचा और भेड़ियों-सांपों ने बचाया

उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानती कि उसका कद कब रुकेगा। जॉश को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी उसका सिर चौखट में लग जाता है, कभी सीढ़ियां चढ़ते-उतरते हुए परेशानी होती है।"

शेरन के मुताबिक लोग उन्हें घूरते हैं। हमारा कद कम है और उसका इतना ज्यादा है। उसकी लंबाई बढ़नी नहीं रुक रही। वह हर दो हफ्ते में दो इंच बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed