{"_id":"8a222b5e-888f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"earth-s-temperature-is-rising-rapidly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! भभक रहा है धरती का मूड","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सावधान! भभक रहा है धरती का मूड
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण को बचाने की तमाम कोशिशों के बीच धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों को पता चला है कि धरती का वर्तमान तापमान जितना है, उतना पिछले 11,300 सालों के दौरान कभी नहीं रहा। यह तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
दुनियाभर के 73 शहरों के आंकड़ों का उपयोग करते हुए वैज्ञानिकों ने हिमयुग की समाप्ति से लेकर अब तक के धरती के तापमान की रूपरेखा फिर से तैयार की है और साथ ही खुलासा किया कि धरती पिछले 11,300 वर्ष के 70.80 फीसदी काल में जितनी गर्म थी आज उससे भी कहीं ज्यादा गर्म है।
विज्ञापन
इस अध्ययन के मुख्य लेखक ओरेगोन स्टेट यूनीवर्सिटी के कालेज ऑफ अर्थ, ओसन एवं एटमोसफेरिक साइंसेज के शान मारकोट ने कहा कि हम पहले से जानते थे कि वैश्विक पैमाने पर पृथ्वी पिछले 2000 सालों की तुलना में आज ज्यादा गर्म है। हमें यह भी मालूम चल गया है कि वह 11,300 साल के अधिकांश समय की तुलना में आज ज्यादा गर्म है।
विज्ञापन