फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Early Puberty in Boys in US

छह साल की उम्र में ही जवान हो रहे हैं इस देश के बच्चे

Mon, 22 Oct 2012 02:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 22 Oct 2012 02:09 PM IST
विज्ञापन
Early Puberty in Boys in US
छह साल की उम्र में किसी को बच्चा ही कहा जा सकता है। लेकिन आपको सुनकर अचंभा होगा कि अमेरिका में छह साल के बच्चे जवानी की दहलीज पर पहुंच रहे हैं। वैसे यहां लड़कियों में वयस्क होने की उम्र काफी हम हो गई है लेकिन नए अध्ययन से पता चला है कि लड़के भी औसत उम्र से काफी पहले वयस्क हो रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में 4 हजार बच्चों पर कराए गए सर्वे में ये बात सामने आई कि वयस्क होने की उम्र नौ साल से घटकर छह साल तक जा पहुंची है। यानी लड़कों में वयस्कता के लक्षण मसलन दाढ़ी मूंछ, आवाज में भारीपन जैसे लक्षण छह साल की उम्र में ही दिख रहे हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के तले काम कर रहे रिसर्चरों ने पाया कि यहां औसत छह साल की उम्र में ही लड़के जवानी की दहलीज पार कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि ऐसा किस कारण हो रहा है इस बात का पुख्ता कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि बदलती संस्कृति और टूटती पारिवारिक वर्जनाओं के चलते बच्चे जल्द बड़े हो रहे हैं। ऐसे बच्चों का बचपन मात्र छह साल तक सीमित हो रहा है। ये रूझान केवल अमेरिका ही नहीं ब्रिटेन और अन्य विकसित देशों में भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed