{"_id":"02b15462-d3f6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"drunk-women-made-boy-drive-them-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद हो गई टुल्ल तो बेटे को थमा दी 'स्टेयरिंग'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
खुद हो गई टुल्ल तो बेटे को थमा दी 'स्टेयरिंग'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
इन दोनों औरतों को ये तो पता था कि शराब पीकर गाड़ी चलाना जुर्म है लेकिन इससे बचने के लिए इन्होंने जो रास्ता चुना, वो भी उन्हें जेल ही ले गया।
विज्ञापन
ल्यूसियाना पुलिस ने इन सास-बहू को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि इन दोनों ने घर लौटने के लिए अपने 10 साल के बेटे कार की सटेयरिंग थमा दी।
स्काईन्यूज की खबर के मुताबिक, दोनों ने इस कदर शराब पी रखी थी कि उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।
उनके साथ कार में एक 15 साल का एक और बच्चा भी बैठा हुआ था। बाद में जब पुलिस ने दोनों औरतों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने शराब ज्यादा पी ली थी और इसी वजह से उन्होंने दस साल के बेटे को गाड़ी चलाने को कह दिया।
विज्ञापन
हालांकि बाद में पुलिस ने इन दोनों बच्चों के कहने पर दोनों महिलाओं को रिहा कर दिया।