फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   drunk man swims to canada to america

ऐसा टुन्न हुआ कि कनाडा से अमेरिका तक तैर गया

Fri, 26 Jul 2013 11:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
drunk man swims to canada to america

शराब के नशे में लोग कई अजीबोगरीब हरकतें करते हैं, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि कोई इस कदर टुन्न हुआ कि तैरकर एक देश से दूसरे देश तक पहुंच गया, तो आप क्या कहेंगे?

विज्ञापन


एक बेहद अजीबोगरीब घटना में दारू के नशे में एक कनाडाई व्यक्ति डेट्रॉइट नदी में तैरकर कनाडा से अमेरिका पहुंच गया। यही नहीं, वह तैरकर लगभग वापस भी आ गया था, लेकिन इंटरनेशनल रेस्क्यू टीम ने उसे रोककर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त 47 वर्षीय जॉन मोरिलो तैरने के लक्ष्य से डेट्रॉइट नदी में उतरा, लेकिन वापस नहीं आया। वह कनाडा के विंडसर से अमेरिका के डेट्रॉइट तक तैरकर पहुंच गया था, लेकिन वापसी में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी और कनाडाई तटरक्षक बल उसकी तलाश में निकले। अमेरिका कोस्ट गार्ड ने उसे नदी के कनाडाई छोर पर आया। हैरत की बात है कि मोरिलो को इस दौरान कोई चोट नहीं आई।


मोरिलो ने बताया, 'अगर मेरी खबर अखबार में छप रही है तो मैं कम से कम यह कह सकता हूं कि मैंने कर दिखाया। भले मैं मुश्किल में फंस गया। मैं जुर्माना भर दूंगा।'

उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं चाहता था कि कोई बाद में यह कह सके कि मैं नहीं कर सका, क्योंकि अगर ऐसा होता, तो मेरे दोस्त मेरा मजाक बनाते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed