फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   donkey lands acting role in essex opera

किस्मत मेहरबान, गधे को मिला एक्टिंग का ऑफर

Mon, 18 Feb 2013 11:01 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 18 Feb 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
donkey lands acting role in essex opera

कहते हैं किस्मत मेहरबान तो गधा पहलवान। लेकिन यहां एक गधे की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वो पहलवान बनने की बजाय हीरो बन गया। जी हां इस गधे को ओपेरा हाउस के एक प्ले में हीरो का रोल दिया जा रहा है।

विज्ञापन


metro.co.uk के मुताबिक लंदन के उत्तरपूर्व में बसे एसेक्स में चार्ली नाम का गधा इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। बटोरे भी क्यों न उसे रीजेंट थिएटर के एक ओपेरा में एक्टिंग करने का ऑफर जो मिला है। थिएटर से ऑफर मिलने के बाद चार्ली की मालकिन सू फील्ड ने कहा कि चार्ली इससे पहले भी नेटिविटी प्ले में एक्टिंग के जलवे बिखेर चुका है। लोगों ने चार्ली के अभिनय को काफी सराहा भी था।
विज्ञापन


फील्ड के अनुसार ओपेरा में चार्ली दो सीन में नजर आएगा। इन दोनों ही सीन में चार्ली फील्ड के साथ दिखाई देगा जो एक किसान की भूमिका अदा कर रही हैं। उनका कहना है कि वो पहले भी चार्ली का अभिनय देख चुकी हैं और हतप्रभ है कि एक मासूम सा जानवर इतना भाव विभोर होकर अभिनय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फील्ड के अनुसार चार्ली में कुछ है जो उसे एक सुपरस्टार बनाता है। और ये  बात चार्ली भी जानता है। चार्ली की उम्र 18 साल है। एक्टिंग का एप्लीकेशन फार्म भरते समय फील्ड ने एक कॉलम में चार्ली की पसंद और नापसंद के साथ साथ उसके पूर्व एक्सपीरिएंस के बारे में भी लिखा है।

फील्ड एसेक्स के लीवेनहेथ रेनबो डंकी एकेडमी चलाती हैं। इस एकेडमी में चार्ली के अलावा आठ और गधे हैं जो विभिन्न संभावनाओं से भरपूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed