{"_id":"9a8e311c-cabc-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"dolfin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डॉल्फिन बनी दाई, डिलीवरी कराएगी!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अब डॉल्फिन बनी दाई, डिलीवरी कराएगी!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 02 Jun 2013 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम तौर पर गर्भवती महिलाएं प्रसूति के लिए डॉक्टरों पर भरोसा जताती हैं, लेकिन अमेरिका का एक जोड़ा अपने होने वाले बच्चे की डिलीवरी के लिए डॉल्फिन मछलियों की मदद लेना चाहता है।
विज्ञापन
उत्तरी कैरोलीना के इस जोड़े ने अपने बच्चे की डिलीवरी के लिए अमेरिका के तटवर्ती शहर हवाई का रुख किया है।
हफिंगटन पोस्ट के अनुसार 29 साल के एडम बैरिंग्टन और उनकी 27 वर्षीय पत्नी हीथर बैरिंग्टन ने शेरलेट ऑब्जर्वर अखबार को बताया, 'मुझे एंशिएंट सीक्रेट ऑफ़ दी फ्लावर ऑफ लाइफ' नाम की एक किताब पढ़कर उन्हें यह आइडिया आया कि बच्चे की डिलीवरी में डॉल्फिन की मदद ली जाए।'
विज्ञापन
बैरिंग्टन दंपती के बच्चे का जन्म जुलाई में होना है, लेकिन दोनों अप्रैल से ही हवाई में है। इस काम में ‘सायरिअस संस्था’ उनकी मदद कर रही है।
यह संस्था दुनिया में डॉल्फिन मछलियों की संख्या बढ़ाने और उनके प्रति प्यार की भावना पैदा करने पर काम करती है। संस्था का मानना है कि ऐसा कर उन्हें मानव संस्कृति का हिस्सा बनाया जा सकता है और उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।
विज्ञापन
अमेरिका के इस जोड़े की योजना है कि वे कुछ हफ्ते डॉल्फिन के साथ बिताएंगे, ताकि हीथर जानवरों से घिरे एक प्राकृतिक माहौल में बच्चे को जन्म दें।
वैज्ञानिकों की राय इतर
लेकिन विज्ञान से जुड़े लोगों की राय इस दंपत्ति से अलग है और वे इसे बेवकूफ़ाना तरकीब बता रहे हैं। वैज्ञानिक विषयों पर लिखने वाली क्रिस्टी विलकॉक्स कहती हैं, 'प्राकृतिक डेलिवरी का ये एक बेहद खराब आइडिया है।'
क्रिस्टी का कहना है कि यह मछली एक समझदार जीव है और मनुष्यों के प्रति दोस्ताना रवैया रखती हैं, लेकिन उन्हें मनुष्यों पर बिना किसी चेतावनी के हमला करने के लिए भी जाना जाता है।