कुत्ते को चढ़ा बुखार, पहले पहना सूट-बूट और फिर बाल्टी में डाला सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप सोच रहें होंगे कि आखिर इस कुत्ते ने इतनी अजीब सी ड्रेस क्यों पहन रखी है? एक बार को देखने से ऐसा लग रहा है मानो इसे अभी अंतरिक्ष में जाना हो।
लेकिन कुत्ते के इस ढ़ंग से तैयार होने के पीछे एक खास कारण है। दरअसल, इस कुत्ते को ये स्पेशल सूट उसके मालिक ने पहनाया है।
ये कुत्ता मधुमक्खी के छत्तों में फैलने वाले ऐसे कीड़े को सूंघ सकता है जो छत्तों और उसमें रहने वाली मधुमक्खियों को तबाह कर सकता है।
कुत्ते ने की मदद
कुत्ते का मालिक मधुमक्खी पालन करता है। उनके लिए ये बहुत जरूरी है कि उनके छत्तों को कोई खराब न कर दे।
जब उन्हें इस बात का पता चला उनका कुत्ता इस किलर बीमारी के कीड़े को सूंध सकता है, तब उन्होंने कुत्ते के हुनर का पूरा इस्तेमाल करना शुरू किया।
मालिक ने अपने कुत्ते को एक स्पेशल सूट पहनाया। इस स्पेशल सूट में कुत्ता छत्तों में लगने वाले कीड़े को भी पहचान लेगा और उसे मधुमक्खियां भी नहीं काट पाएंगी।
अनोखी ड्रेस
मालिक ने इस कुत्ते को छोटे-छोटे जूते भी पहना रखे हैं।
जब ये कुत्ता अपने असली काम पर होता है यानि कि मधुमक्खियों को बचाने के लिए उनके छत्तों से जानलेवा कीड़ों को हटाने चलता है, तभी इसका मालिक इसे चेहरे पर भी एक बालटीनुमा ढक्कन जैसी चीज पहना देते है।
खौफनाक: इस परिवार को घूमते हुए मिली आत्मा, खींची तस्वीरें