{"_id":"24fe26a301644d598e2fd91ba7d11164","slug":"dog-saved-master-s-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने सुपरमैन बनकर बचाई मालिक के बेटे की जान ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कुत्ते ने सुपरमैन बनकर बचाई मालिक के बेटे की जान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
कुत्तों को इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है और इस कुत्ते ने अपनी जान देकर इस मिसाल को एक बार फिर सच साबित कर दिया है।
विज्ञापन
अमेरिका में एक कुत्ते ने अपने मालिक के प्रति वफादारी निभाते हुए उसके चार साल के बच्चे को मौत के मुंह से बचा लिया। लेकिन ऐसा करने में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। इस बहादुर कुत्ते का नाम सिमॉन था।
देखें दुनिया के 20 अजीबोगरीब हाइब्रिड जानवर
विज्ञापन
डब्लूएक्सआईए-टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते डेव फुरुकवा अटलांटा में अपने बेटे विल के साथ स्कूल की ओर जा रहे थे। तभी सड़क पार करते समय सिमॉन ने विल को तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
कुत्तों को बना रखा था सेक्सटॉय और फिर एक दिन...
उसने समय रहते विल पर उछल कर और धक्का देकर उसे रास्ते से हटा दिया, लेकिन वो खुद बाहर नहीं निकल पाया। सिमॉन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।