फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dog, rat, monkey market

हिम्मत हो तभी देखें, इसे देखने के बाद खाना नहीं खा सकेंगे आप

Fri, 28 Feb 2014 01:37 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
dog, rat, monkey market
दुनिया में मुख्य रूप से तीन तरह के लोग होते हैं। शाकाहारी, मांसाहारी और सर्वाहारी। कहने को तो ये मांसाहार ही है लेकिन इन्हें देखने के बाद आप खाना खाने से पहले कुछ पल को रुक जाएंगे।
विज्ञापन


इंडोनेशिया के परंपरागत तोमाहोन बाजार में मांसाहार की कई ऐसी किस्में हैं, जिनके बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा। अगर सुना होगा तो संभवत: उनका ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा होगा।
विज्ञापन

खड़े-खड़े डाल देते हैं तंदूर में

dog, rat, monkey market
यहां कुत्तों, ‌चूहों, चमगादड़ों को बिना काटे साबूत भून दिया जाता है। इन कुत्तों को दर्जनों की संख्या में पिंजरे में भरकर लाया जाता है और उसके बाद उन्हें एक-एक करके भून दिया जाता है।

पिंजरे में बंद ये कुत्ते अपने साथियों को एक-एक करके तंदूर की आग में जलते देखते हैं। इसी बाजार में कहीं चूहे, कहीं बिल्ली, भूने अजगर तो कहीं बंदर भूने जाते हैं।

मरने के बाद भी झलकता है दर्द

dog, rat, monkey market
इन जानवरों को खड़े-खड़े पका दिया जाता है लेकिन पकाए जाने से पहले का दर्द मरने के बाद भी उनके चेहरे से साफ झलकता है। भून दिए जाने के बाद इन जानवरों को बाजार में खुले टेबल पर पटक दिया जाता है, ताकि ग्राहक आए और इन्हें खरीदे।
विज्ञापन

भयावह है ये बाजार

dog, rat, monkey market
इन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करने वाले रेमंड वाल्‍श बताते हैं कि ये बाजार किसी भी आम स्‍थानीय बाजार जैसा ही है। जहां सब्जियां, फल आदि मिलते हैं लेकिन इन कुत्तों और साबूत भूने जानवरों की वजह से ये बाजार औरों से बिल्कुल अलग है।

वो बताते हैं कि ऐ ओर जहां दुनियाभर में कुत्ते को पालतू जानवर के तौर पर देखा जाता है वहीं यहां ये मांस का भी एक प्रमुख स्‍त्रोत है।

कैसे पकाते हैं?

dog, rat, monkey market
डेली मेल के अनुसार, यहां जानवरों को पकाने के लिए खास किस्म का इस्तेमाल किया जाता है। छोटे जानवरों को जहां सलाखों में फंसाकर तंदूर में डाल दिया जाता है वहीं बड़ जानवरों को रस्सी से बांधकर लटका दिया जाता है।

सांप और अजगर को उनका सिर काटकर पकाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed