फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dog pick bag filledwith notes

और कुत्ता ले उड़ा नोटों से भरा बैग

Mon, 21 Jan 2013 09:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 21 Jan 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
dog pick bag filledwith notes

यूं तो लोग चोरी रोकने के लिए कुत्ता पालते हैं लेकिन पटना के नजदीक एक कुत्ता अपनी चोरी के कारण ही सुर्खियों में आ गया है। ये वाकया उस समय हुआ जब बैग का मालिक हाथ धोने के लिए घर से बाहर निकला। फिलहाल पुलिस को कुछ रुपए सड़क पर पड़े मिल गए हैं। कुत्ते समेत बाकी कैश की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मामला पटना से 150 किलोमीटर की दूर गोपालगंज ज़िले में हुआ। यहां नकछेद मियां को एक कुत्ते ने चार लाख रुपए की चपत लगा दी। नकछेद मियां का बेटा खाड़ी देश में काम करता है और उसने जमीन खरीदने के लिए ये पैसे भिजवाए थे। नकछेद ने बिस्तर पर नोटों से भरा बैग रखा था। जाने से पहले नकछेद नल पर मुंह धोने के लिए घर से बाहर निकले और इतने में एक आवारा कुत्ता नोटों का भरा बैग मुंह में दबाकर भाग निकला।
विज्ञापन


कुत्ते के दौड़ते ही नकछेद मियां उसके पीछे दौड़े लेकिन कुत्ता उनकी पहुंच से दूर हो गया। थक हार कर नकछेद मियां पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शायद कुत्ते ने सोचा होगा कि उस बैग में कुछ खाने का सामान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर जब खोजबीन शुरू हुई तब घर के नजदीक की सड़क पर 140000 रुपये तो बरामद हो गए लेकिन कुत्ता और बाकी रुपयो के साथ बैग नदारद था। काफी रकम सड़क पर मिलने से इस बात को बल मिला कि कुत्ता खाने पीने की चीज के लालच में बैग ले भागा और नोट रास्ते में बिखर गए।


पुलिस अधिकारी देवेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि कुत्ते के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का सवाल ही नहीं उठता।  उन्होंने कहा कि जब कुत्ते को लगा होगा कि उस बैग में खाने के लिए कुछ नहीं है तो उसने उसे कहीं छोड़ दिया होगा। ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मी बैग को तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed