{"_id":"b18930d2-3aad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dog-onwer-make-step-to-save-their-dog-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते की खातिर मालिकों ने उठाया ऐसा कदम","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कुत्ते की खातिर मालिकों ने उठाया ऐसा कदम
वाशिंगटन।
Updated Fri, 30 Nov 2012 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह तो अक्सर सुना जाता है कि मालिक की रक्षा के लिए पालतू कुत्ते ने अपनी जान तक दे दी। लेकिन अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के समुद्र तटीय इलाके में इसके ठीक उलट मामला सामने आया है। हावाड कुलजायन का परिवार अपने पालतू कुत्ते के साथ सुबह की सैर पर निकला था। उस समय समुद्र की लहरें शांत देख कुलजायन ने अपनी छड़ी लहरों की ओर फेंकी और कुत्ते को लाने के लिए इशारा किया। कुत्ता उसे लाने के लिए जैसे ही बढ़ा वह अचानक तेज लहरों की चपेट में आ गया।
अपने कुत्ते को मौत की मुंह में समाता देख कुलजायन का 16 वर्षीय बेटा ग्रेगरी लहरों में कूद पड़ा। बेटे को लहरों की चपेट में आता देख 54 साल के कुलजायन भी कूदे। बेटे और पति को बचाने के लिए 57 साल की मैरी स्कॉट भी लहरों में कूद पड़ीं। तट पर 18 साल की बेटी कुलजायन ओलिविया और ग्रेगरी की मित्र इन तीनों को एक के बाद एक कूदते देखने के सिवा कुछ नहीं कर सकीं।
खोजबीन के बाद कुलजायन और उनकी पत्नी का शव बरामद कर लिया गया जबकि ग्रेगरी का शव बरामद नहीं किया जा सका। हालांकि बाद में कुत्ता तैरता हुआ वापस तट पर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पहले बेटा ग्रेगरी कुत्ते के पीछे भागा लेकिन कुछ देर बाद वह तट पर वापस लौट आया था। लेकिन पिता को तलाशने के लिए वह वह फिर से समुद्र में कूद पड़ा।